वीरेंद्र कंवर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, पंचायती राज संस्थाओं प्रतिनिधियों को सम्मान मिलने पर ग्रामीण विकास मंत्री ने दी बधाई

by
ऊना  – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई।
जिला परिषद अध्यक्ष बिलासपुर कुमारी मुस्कान, पंचायत समिति देहरा गोपीपुर अर्चना, पंचायत समिति अध्यक्ष नादौन कमल दत्त, प्रधान ग्राम पंचायत कुंगश राकेश कुमार, प्रधान मंगलौर प्रशांत कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत गोदपीठ मंजू देवी तथा ग्राम पंचायत प्रधान किटपल मीरा भारती को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। प्रधान लाणा भाल्टा निशा कुमारी को बाल मित्र पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पंचायत राज संस्थाएं ग्रामीण स्तर पर सबसे मजबूत ईकाई है। पंचायती राज संस्थाएं न सिर्फ विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं बल्कि कोरोना आपदा में अहम रोल अदा किया है। मास्क बनाने से लेकर कंटेनमेंट जोन की निगरानी में पंचायती राज संस्थाओं ने बड़ी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में एक बड़ी पहल है ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ग्राम पंचायत काले अंब में सुनीं लोगों की समस्याएं हमीरपुर 17 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मज़दूर अधिकारों के लिए 5 जून चंडीगढ़ और 9 जून लुधियाणा में होगा रोष प्रदर्शन

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : मज़दूरों के अधिकारों, सम्मानजनक जीवन और श्रम कानूनों को लागू करवाने की मांग को लेकर 5 जून 2026 को चंडीगढ़ तथा 9 जून 2026 को लुधियाणा में विशाल रोष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 6 से 8 नवम्बर तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री 6...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद हमीरपुर के सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

एएम नाथ।  हमीरपुर 08 जून। जिला परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित किया गया। इस समारोह में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी 19...
Translate »
error: Content is protected !!