कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर 1800 मीटर लंबी पहली ट्विन ट्यूब टनल का हुआ सफल ट्रायल रन मौके पर जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारी रहे उपस्थित

by
एएम नाथ।  बिलासपुर, 07 अप्रैल: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर यातायात को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई, जब बिलासपुर के कैंचीमोड़ स्थित टनल-1 में निर्मित 1800 मीटर लंबी पहली ट्विन ट्यूब टनल का सफल ट्रायल रन किया गया। इस ट्रायल रन की सफलता के साथ ही दोनों सुरंगों में डबल लेन के माध्यम से यातायात संचालन की दिशा में प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली गई है।
इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) वरुण चारी सहित प्रशासन एवं एन.एच.ए.आई. के अन्य अधिकारी तथा भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि राजीव गर्ग उपस्थित रहे।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि ट्विन ट्यूब टनल को चालू करने की दिशा में आज ट्रायल रन आयोजित किया गया है। ट्रायल रन के उपरांत एन.एच.ए.आई. द्वारा टनल के भीतर लाइटिंग, वेंटिलेशन तथा अन्य सुरक्षा मानकों का अंतिम परीक्षण किया जाएगा। अंतिम परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात इसे औपचारिक रूप से हरी झंडी प्रदान की जाएगी। जिसके उपरांत दोनों ट्यूब्स में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी जाएगी, जिससे यातायात का दबाव संतुलित रहेगा और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
उपायुक्त ने कहा कि टनल के भीतर ट्रायल रन के बाद अन्य तकनीकी बारीकियों की जांच का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इस ट्विन ट्यूब टनल को शीघ्र ही आम जनता के लिए सुचारू रूप से खोल दिया जाएगा, जिससे फोरलेन पर सफर करने वाले यात्रियों को जाम की समस्या और दुर्घटनाओं की दृष्टि से जोखिम भी कम होगा।
राहुल कुमार ने बताया कि भविष्य में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर निर्मित अन्य टनलों को भी चरणबद्ध तरीके से ट्विन ट्यूब टनल में विकसित किया जाएगा, ताकि पूरे मार्ग पर यातायात को अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक बनाया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता : क्रोनिक किडनी बीमारी तेजी से पसार रही पैर : डॉ. राका कौशल

होशियारपुर:     ‘हमारे देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर होता है और यह मृत्यु का छठा सबसे तेजी से बढ़ता कारण है, जो 2040 तक 5वां प्रमुख कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वाली में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सुधारीकरण कार्य का कियानिरीक्षण

ज्वाली 29 अगस्त : उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंगलवार को ज्वाली प्रवास के दौरान जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर हमला बोला : कंगना से पूछा है कि आपदा के समय कहां थीं

एएम नाथ।   मंडी  : हिमाचल प्रदेश मंडी लोकसभा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर हमला बोला है। उन्होंने कंगना से पूछा है कि आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

के.वी. घुमारवीं के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य: राजेश धर्माणी

घुमारवीं विस क्षेत्र में खेल एवं कौशल विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर),...
Translate »
error: Content is protected !!