हिमाचल प्रदेश – मार्च में होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में करवाएगा। शेड्यूल तैयार कर प्रदेश सरकार को अप्रूवल के लिए भेजा गया है। सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि सूबे में तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्र तैयार करता है।
इसके अलावा इन कक्षाओं की परीक्षाओं का शेड्यूल भी शिक्षा बोर्ड ही तय करता है। शैक्षणिक 2024-25 की इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च से होंगी। कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड की तीसरी, पांचवीं और आठवीं परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो जाएंगी। शिक्षा बोर्ड ने इन कयासों पर साफ मना कर दिया है। बोर्ड प्रबंधन ने तर्क दिया है कि हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में फरवरी तक बर्फबारी होती है। ऐसे में अगर परीक्षाओं के दौरान बर्फबारी हुई तो कई छात्र परीक्षाएं देने नहीं पहुंच सकेंगे। ऐसे में मार्च में ही शिक्षा बोर्ड इन परीक्षाओं को मार्च में करवाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में भारत सरकार द्वारा दाखिला तिथि वढ़ाने से दाखिला लेने वालों की भीड़

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में आई टी आई ट्रेडों में प्रवेश लेने की तिथि भारत सरकार ने 30...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला डॉक्टर को न्यूड पिक्चर्स दिखा धर्म भाई करने लगा हर दिन ये काम : जब नहीं भरा मन तो फिर कर दी ये डिमांड

अजमेर : कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप की घटना पर बबाल थमा भी नहीं की एक और डॉक्टर के साथ में रेप का मामला सामने आ गया। इस मामले के सामने आने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रवेश के लिए ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद आधी रात मैहतपुर पहुंचे डीसी

ऊना (28 अप्रैल)- 27 अप्रैल मध्यरात्रि से बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए ई-पंजीकरण की व्यवस्था लागू होने के बाद उपायुक्त ऊना गत रात्रि स्वयं व्यवस्थाएं जांचने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने बसोली में 17 लाख रुपये लागत की अत्याधुनिक एंबुलैंस को दिखाई हरी झंडी

ऊना, 1 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में आयोजित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने 17 लाख लागत की अत्याधुनिक सुविधाओं से...
Translate »
error: Content is protected !!