कांग्रेस ने हिमाचल में नहीं पूरी की कोई गारंटी, सफेद झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by

बिना गारंटियाँ पूरी की पोस्टर लगवाने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले मुख्यमंत्री

अब हरियाणा के लोग नहीं आएँगे कांग्रेस की गारंटियों के झांसे में

हिमाचल में चुनाव जैसे के फॉर्म भरवाए वैसे ही अब हरियाणा में कांग्रेस बांट रही गारंटी

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस ने दो साल के कार्यकाल में एक भी गारंटी पूरी नहीं की। मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी वादे के अनुसार एक भी काम नहीं किया। सत्ता में आते ही तानाशाही की। इसके बाद भी सीना तानकर झूठ बोल रहे हैं। जिस प्रदेश के लोग कांग्रेस के नेताओं द्वारा दी गई गारंटियों की राह देख रहे हैं, उन्ही लोगों के बीच सरकार पोस्टर लगाकर कह रही है कि हमने गारंटियां पूरी कर दी हैं। क्या प्रदेश के दो लाख युवाओं को रोजगार मिल गया है। क्या 18 साल से 60 साल तक की प्रदेश की लगभग 22 लाख महिलाओं को महिला सम्मान निधि मिल गई है? क्या प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप योजना के तहत 680 करोड़ रुपए मिल गए? क्या प्रदेश के बागवान अब अपने सेब का दाम तय करने लगे हैं? सबका एक शब्द में सीधा सा जवाब है नहीं। हरगिज नहीं। फिर किस बात की गारंटियां पूरी हुई हैं? प्रदेश के लोगों से यह सफेद झूठ क्यों बोला जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ को सत्ता पाने और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने झूठ को सत्ता को चलाने के साधन बना लिया है। प्रदेश में होर्डिंग्स और अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन लगाने से गारंटियां नहीं पूरी होने वाली हैं और न ही प्रदेश के लोग सरकार के इस झूठ का समर्थन करने वाले हैं। जिस तरह से प्रदेश के लोग कांग्रेस के चुनावी होर्डिंग और नारों का मज़ाक उड़ा रहे हैं उसी तरह से सरकार के इस झूठे प्रचार का भी मजाक उड़ाया जा रहा है। सरकार को प्रदेश के लोगों को ही गारंटियां देनी हैं। इसलिए मुख्यमंत्री यह ध्यान रखें कि बिना गारंटियां पूरी किए झूठ बोलकर अब प्रदेश के लोगों का न अपमान करें और न ही उनकी भावनाएं आहत करें। प्रदेश के लोगों को बिना सुविधा दिए ही झूठा प्रचार करने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा के लोग भी अब कांग्रेस की झूठी गारंटियों के झांसे में नहीं आयेंगे क्योंकि लोगों ने बहुत अच्छी तरह से समझ लिया है कि कांग्रेस किस तरह से झूठ बोल सकती है। हिमाचल में जिस तरह का झूठ बोला गया, जितनी साफ़गोई और आत्मविश्वास से बोला गया वह पूरे देश ने देखा। झूठ बोलने वाले अलग, उस झूठ को सही साबित करने वालों की टीम अलग, नए-नए अर्थशास्त्रियों की टीम अलग। जो विधान सभा चुनाव के महीनों पहले ही डेरा जमाकर बैठ जाते हैं और फिर एक ही झूठ को सैकड़ों बार बोलकर उसे सच साबित करने लग जाते हैं। कांग्रेस यह भूल गई है कि कांठ की हांडी सिर्फ एक बार चढ़ती है और वह हिमाचल के विधान सभा चुनावों में चढ़ चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तरीका नहीं बदला है जिस तरह से हिमाचल के विधान सभा चुनाव में उसने युवाओं को स्टार्टअप योजना का लाभ देने का फॉर्म भरवाया था कि सरकार बनने के तुरंत बाद ही सभी को रोजगार करने के लिए 10 लाख रुपए तक का कर्ज़ बिना ब्याज के मिलेगा। इससे भी ज़्यादा बेशर्मी दिखाते हुए 18 से 60 साल की सभी महिलाओं से भी फोटो युक्त फॉर्म भरवाए थे कि इसी फॉर्म पर ही आपको हर महीनें 1500 रुपए मिलेंगे। उसके लिए बकायदा आधार नंबर, खाता नंबर, मोबाइल नंबर भी लिया गया था। लोक सभा के चुनाव में भी देश भर में कांग्रेस ने गारंटी कार्ड बांटे थे कि चुनाव के बाद आपको खटाखट स्कीम के तहत 8500 रुपए हर महीना मिलेंगे। उसी तरह का हथकण्डा कांग्रेस इस चुनाव में फिर अपना रही है। यह काम करने वाला नहीं है। कांग्रेस की हकीकत देश के सामने आ चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नंगल गोलीकांड में बड़ी कामयाबी: फरार दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज एएम नाथ। नालागढ़ ; नालागढ़ क्षेत्र के नंगल में 17 फरवरी को हुई मारपीट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Medical Universities में शोध को बढ़ावा देने और डायग्नोस्टिक सेवाओं को सुदृढ़ करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश …स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता :  मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के निर्देश दिए ताकि मरीजों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग के सोरता, बखरौट और चिंडी में मतदाताओं को ईवीएम संचालन प्रक्रिया के बारे में किया जागरूक

करसोग :   करसोग विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत चुनावों में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस क्षेत्र में मतदान और ईवीएम संचालन प्रक्रिया बारे जागरूकता अभियान चलाया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत खज्जियार में बांटा ज्ञान

एएम नाथ। चम्बा :भारत सरकार के “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत, चम्बा जिले की ग्राम पंचायत खज्जियार में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंकों में रखी...
Translate »
error: Content is protected !!