किसान हैल्प डेस्क किसानों की अनाज खरीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में आने वाली समस्या को कर रहा दूर: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने कहा किसानों के लिए सहायक साबित हो रहे हैं हैल्प डेस्क
जिले की पांच मार्किट कमेटियों में स्थापित किए गए हैं हैल्प डेस्क से 336 किसानों ने करवाई रजिस्ट्रेशन
अब तक जिले में 126913 मीट्रिक टन की हुई खरीद, किसानों के खातों में 173.09 करोड़ रुपए की हुई सीधी अदायगी
होशियारपुर  : डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव कोशिश की गई है। इसी के चलते मंडियों में किसान हैल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं ताकि किसानों को फसल की अदायगी के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की ओर से बेची गई फसल की सीधी अदायगी उनके खातों में हो, इसके लिए संबंधित किसान का अनाज खरीद पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना जरुरी है और जो किसान अपनी रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं, उनकी रजिस्ट्रेश में मंडियों में स्थापित किसान हैल्प डेस्क के माध्यम से मंडी बोर्ड के कर्मचारी सहायता कर रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले की 5 पांच मार्किट कमेटियों में यह हैल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं और इस डेस्क के माध्यम से 336 किसानों की अनाज खरीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अधिकतर किसानों की रजिस्ट्रेशन उनके आढ़तियों की ओर से ही करवा दी गई है लेकिन किसान को फसल बेचने में किसी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सरकार बहुत गंभीर है, जिसके चलते यह पहल की गई है।
जिला मंडी अधिकारी रजिंदर कुमार ने बताया कि किसानों के खातों में फसल की सीधी अदायगी करने के लिए अनाज खरीद पोर्टल बनाया गया है व जिन किसानों की इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हुई है,उनकी रजिस्ट्रेशन मार्किट कमेटियों में स्थापित हैल्प डेस्क पर की जाती है। उन्होंने कहा कि अनाज खरीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए संबंधित किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पास बुक व संबंधित आढ़ती का विवरण देना होता है, इसके बाद पहले आई. फार्म व बाद में जे.फार्म जनरेट होता है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को भी अदायगी संबंधी किसी भी तरह की मुश्किल आती है तो वे अपने नजदीकी मार्किट कमेटी में जाकर स्थापित किसान हैल्प डेस्क पर अपनी समस्या बता सकते हैं।
उधर जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर रजनीश कौर ने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में      127703 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 169132             मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि  पनग्रेन की ओर से 24179 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 34067, पनसप की ओर से 24287, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 15355 व एफ.सी.आई. की ओर से 29015 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों को अब तक 173.09 करोड़ रुपए की उनके खातों में सीधी अदायगी हो चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो श्रद्धालु ओं की मौत हो गई है। दोनों श्रद्धालुओं के शवो को भरमौर लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट के जिला...
article-image
पंजाब

पत्रकार नीतू शर्मा ने कोरोना वैकसीन की पहली डोज लगवाई

माहिलपुर। पत्रकार नीतू शर्मा ने कोरोना वैकसीन की पहली डोज लगवाई और सभी से अपील की कि कोई भी व्यक्ति वैकसीन लगाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। क्योंक कोरोना महामारी को जड़ से खतम...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशा कुमारी का आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की 6 बार की विधायक आशा कुमारी ने आपदा प्रभावित कंधवारा और पिछला ड्यूर के दुर्गम क्षेत्रों का दौरा किया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने युवाओं से ध्येय को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत का किया आह्वान

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जीवन में सफलता प्राप्त करने में दृढ़ संकल्प के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि इच्छाशक्ति के बिना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!