आम आदमी पार्टी विधायक के करीबी की हत्या – पांच गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत : नफे सिंह राठी की तरह ही घेरकर बरसाईं गोलियां

by

तरनतारन :  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक के करीबी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोला की बदमाशों ने गोलियां मार हत्या कर दी। गोइंदवाल साहिब रोड पर रेलवे फाटक पर यह वारदात हुई। कुछ दिन पहले हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की ठीक इसी तरह हत्या की गई थी। एक केस में कोर्ट में पेश होने के लिए गुरप्रीत सिंह तरनतारन से गोइंदवाल साहिब जा रहे थे।

गुरप्रीत गोपी खडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के करीबी थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इस वारदात से पंजाब में सनसनी फैल गई है। आज से पंजाब में विधानसभा सत्र शुरू हुआ है और इस बीच आप कार्यकर्ता की हत्या हो गई है। पंजाब में खराब होती कानून व्यवस्था के लिए पंजाब सरकार पहले से ही विपक्ष के निशाने पर है।

मौके पर ही मौत- पांच गोलियां लगी :   गुरप्रीत तरनतारन से सुल्तानपुर लोधी एक केस में पेशी के लिए कोर्ट जा रहे थे। वह कार में अकेले थे। जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद हो गया। इसके बाद पीछे से एक स्विफ्ट कार आई और इसमें सवार हमलावरों ने गुरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी। गुरप्रीत को पांच गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। तरनतारन के एसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि हत्यारों की खोज शुरू कर दी है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

राठी की भी हुई थी ऐसे ही हत्या :    इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा यूनिट के अध्यक्ष राठी और पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन की रविवार को हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी। इसके बाद ब्रिटेन में रह रहे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने राठी की हत्या की जिम्मेदारी ली। झज्जर पुलिस ने कहा कि वह सांगवान द्वारा कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी लिए जाने संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि राठी की सांगवान के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर के साथ गहरी दोस्ती थी। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि नफे सिंह राठी के भतीजे राकेश ने कहा कि पांच अज्ञात हत्यारे उनकी कार का पीछा कर रहे थे और इसी दौरान बराही रेलवे क्रॉसिंग के पास वे कार से बाहर आए और उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि इनेलो की प्रदेश इकाई के प्रमुख की हत्या की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगौड़े को गिरफ्तार करने आई पुलिस पार्टी पर किया हमला और ए एस आई का असला छीनने का किया प्रयास

पुलिस चौकी प्रभारी के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ किया विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा :  आज प्रातः गांव खरौदी में उस समय काफी हंगामा हो गया जब पुलिस थाना मेहटीआना में...
article-image
पंजाब

मामला पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने का : पंजाब जल स्रोत संयुक्त मुलाजिम एक्शन कमेटी का शिष्टमंडल जल स्रोत मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा को मिला

होशियारपुर : पंजाब जल स्रोत प्रबंधन तथा विकास निगम में काम करते विभिन्न वर्गों के मुलाजिमों के संयुक्त संगठन पंजाब जल स्रोत संयुक्त मुलाजिम एक्शन कमेटी के संयोजक सतीश राणा, राम जी दास चौहान...
article-image
पंजाब

महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार : 70 ग्राम हेरोइन , 6 किलो चूरा-पोस्त पुलिस ने किया बरामद

दसूहा : पुलिस ने चूरा पोस्त और नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई राजविंदर सिंह और...
article-image
पंजाब , समाचार

डायलसिस सेंटर पर लगा ताला मीडिया को दिखाया : भाजपा नेता निमिषा मेहता ने खोली आम आदमी पार्टी सरकार की बेहतर सेहत सेवाओं की खोली पोल,

गढ़शंकर : भाजपा नेता हल्का इंचार्ज गढ़शंकर निमिषा मेहता ने सिवल अस्पताल गढ़शंकर में अपने साथियों के साथ पहुंच कर दो वर्ष पहले स्थापित डायलिसिस सेंटर पर लगे ताले पत्रकारों को दिखाए हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!