आय की शर्त : स्वरोजगार, गृह निर्माण और पढ़ाई के लिए अनाथ बच्चों पर

by
एएम नाथ। शिमला :  अनाथ बच्चों पर  स्वरोजगार, गृह निर्माण और पढ़ाई के लिए सरकार ने आय की शर्त लगा दी है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय के तहत आवेदनों को स्वीकृति देने से पहले अनाथ बच्चों की आय जांची जाएगी। आय पांच लाख से कम होने पर योजना का लाभ मिलेगा।
विभाग के पास पहुंचे आवेदनों के साथ आय प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य है। इससे पहले आय की शर्त नहीं थी। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से पांच लाख रुपये सालाना आय निर्धारित की गई है। अनाथ बच्चों की संपत्ति के आधार पर आय का आकलन किया जाएगा। पांच लाख रुपये से कम आय होने पर ही इस योजना के तहत लाभार्थी लाभान्वित होंगे।
वहीं, योजना के तहत आवेदनों को पहले शिमला में स्वीकृति दी जाती थी। मगर इसे अब जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी स्वीकृति देगी। इसके लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें तमाम मापदंडों से लेकर आय की जांच ही आवेदकों को लाभान्वित किया जाएगा। गौरतलब है कि सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की थी। योजना के तहत अनाथ बच्चों को स्वरोजगार शुरू करने, विवाह के लिए दो-दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी। जबकि गृह निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की राशि की व्यवस्था होगा। लिहाजा, अब यह राशि उन्हीं आवेदकों को मिल सकेगी, जिनकी आय पांच लाख रुपये से कम होगी।
आय प्रमाणपत्र बनवाना होगा
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आरआर भारद्वाज का कहना है कि योजना के तहत अब पांच लाख रुपये की आय निर्धारित की है। इससे कम आय होने पर ही योजना का लाभ पात्रों को मिलेगा। इस बारे में आवेदकों को आय प्रमाणपत्र बनवाने के बारे में निर्देशित कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोठी मझेड़ क्लस्टर के संबंध में फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी, किसानों को किया जा रहा गुमराह

शिवा प्रोजेक्ट के तहत रोपित किए है मौसंबी सहित अन्य किस्मों के 14672 पौधे, सिंचाई के लिए करवाया है 8 माॅडयूलर टैंको का निर्माण उपनिदेशक बागवानी ने क्लस्टर को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर फंसते नजर आ रहे केजरीवाल :मदद से राहुल गांधी ने किया इनकार

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भले ही एक बार फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हो लेकिन इस बार वह बुरी तरह से फंसते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यदि ऋण लेने वाले की मृत्यु हो जाती है तो बैंक ऋण किससे वसूलेगा, पैसा किसे देना होगा? नियम जानें

आजकल जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर लोग घर या कार खरीदने के लिए बैंकों से ऋण लेते हैं। देश के सभी बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पर दे रही विशेष बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए दूसरे दिन के दूसरे एवं अंतिम सत्र में शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!