आरक्षण रोस्टर रोकने पर राज्य चुनाव आयोग ने उपायुक्तों को दी कार्रवाई की चेतावनी

by

एएम नाथ । राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को नगर निकाय चुनावों के लिए 15 जुलाई तक आरक्षण रोस्टर तय करने के निर्देश दिए हैं। पहले समय सीमा 11 जुलाई निर्धारित की गई थी। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जारी पत्र में उपायुक्तों को तय समय सीमा में आरक्षण रोस्टर तय न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

आयोग के सचिव की ओर से जारी पत्र में उपायुक्तों को कहा गया है कि चुनावों के लिए उपायुक्तों का पर्यवेक्षण और नियंत्रण (सुपरविजन एंड कंट्रोल) राज्य चुनाव आयोग के पास ही है। इसलिए इन आदेशों को हल्के में न लिया जाए। वीरवार को शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों के मतदाताओं की वास्तविक संख्या का डाटा उपलब्ध न होने के कारण उपायुक्तों को आरक्षण रोस्टर स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए थे। हालांकि राज्य चुनाव आयोग की नाराजगी के बाद आदेश वापस ले लिए गए।

राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी पत्र में हवाला दिया गया है कि हिमाचल प्रदेश म्यूनिसिपल एक्ट 1994 की धारा 281, हिमाचल प्रदेश म्यूनिसिपल इलेक्शन रूल्स 2015 की धारा 9,9 ई और हिमाचल प्रदेश म्यूनिसिपल इलेक्शन रूल्स 2012 की धारा 32 में चुनाव करवाने के लिए उपायुक्तों का सुपरविजन और कंट्रोल पूरी तरह राज्य चुनाव आयोग के पास है। इस लिए चुनाव आयोग को किसी सख्त एक्शन के लिए मजबूर न किया जाए। चुनाव आयोग की ओर से जारी इस पत्र के बाद सभी उपायुक्तों को 15 जुलाई तक आरक्षण रोस्टर तय करना होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

DC ने टाहलीवाल में तेल टैंकर दुर्घटना स्थल का किया दौरा – नुकसान का लिया जायजा, प्रभावितों को दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

रविवार को तेल से भरा टैंकर पलटने से पेश आया था खौफनाक हादसा ऊना, 8 अप्रैल – उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में तेल से भरा टैंकर पलटने के हादसे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक चम्बा चौगान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) के उपलक्षय में जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल कि अध्यक्षता में किया गया। बैठक में निर्णय...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार खोलने पर हुए सहमत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत और चीन तीन निर्दिष्ट व्यापारिक बिंदुओं- लिपुलेख, शिपकी-ला और नाथू-ला दर्रों से सीमा व्यापार फिर खोलने पर सहमत हो...
Translate »
error: Content is protected !!