सुक्खू की वर्किंग होगी पहले से अलग : राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की हार और बागियों के तेवरों के बाद हालात संभालने में कामयाब रहे मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला  :
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव की हार को स्वीकार करते हुए जिम्मेदारी खुद पर ले ली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की राजनीति में इस तरह की घटना पहले नहीं हुई। साथ ही यह सीख भी दी कि जो हुआ, जरूरी नहीं हुआ, भविष्य में भी न हो। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस समूचे घटनाक्रम के बाद भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हाईकमान व अपने विधायकों का विश्वास जीतने में पूरी तरह सफल रहे हैं और अब उनकी कार्यप्रणाली पहले से कहीं अलग होगी। और जो कमियां गिनाई गई हैं, वे बहुत जल्द दूर होंगी। विशेषज्ञ और राजनीतिक के जानकार बताते हैं कि सुक्खू को मुख्यमंत्री पद थाली में नहीं परोसा गया था, बल्कि अपने समर्थक विधायकों की संख्या ज्यादा होने के चलते ही वह मुख्यमंत्री बने थे और यही विधायक उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। देश में दो माह में लोकसभा के चुनाव होने हैं। सत्तासीन होने के बाद से ही सरकार व संगठन में बिखराव व गुटबाजी की स्थिति थी, जो कि खतरनाक हो सकती थी, लेकिन समय रहते उन्हें संभाल लिया गया है। सूत्रों ने दावा किया कि गुरुवार को ओक ओवर में विधायकों ने पर्यवेक्षकों के सामने एक साथ कई बातें रखीं।
उनका कहना था कि अगर सीएम ने समय रहते उनका समाधान किया होता तो आज ऐसी नौबत न आती और राज्यसभा में भी कांग्रेस भारी बहुमत से जीती होती। आज जो बातचीत हुई है, उसमें यह कोशिश हुई कि सरकार समन्वय समिति गठित कर केंद्रीय हाईकमान ने बड़ा संदेश दिया है कि अब किसी भी स्तर पर कोई मसला अटकेगा नहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड के तहत सवा 4 करोड़ से निर्मित हुई सिमस-नैल्ला-ग्वैला संपर्क सड़क : धार्मिक स्थल सिमस एवं नागेश्वर महादेव कुड्ड के दर्शन करने में श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

एएम नाथ। जोगिन्दर नगर, 13 फरवरी :  नाबार्ड के माध्यम से लगभग सवा चार करोड़ रूपये की लागत से सिमस-नैल्ला-ग्वैला संपर्क सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इस सड़क के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल...
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी में पटवारी के भरे जाएंगे दो पद

ऊना: इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा पटवारी के दो पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि हीयरिंग इम्पेयर्ड श्रेणी व आॅर्थो...
Translate »
error: Content is protected !!