इंटेलीजेंस फेलियोर- DG CID सतवंत अटवाल पर गिरी गाज : डॉ अतुल वर्मा को सौंपा जिम्मा

by
एएम नाथ। शिमला :  शिमला में राज्यसभा सीट के लिए हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच इंटेलीजेंस फेलियोर के मामले में DG CID सतवंत अटवाल पर गाज गिरी है। उनसे डीजी सीआईडी का पद छीन लिया है। उनके स्थान पर अब डॉ अतुल वर्मा को ये जिम्मा सौंपा है।
दरअसल, चुनाव के दौरान कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रोस वोटिंग की। यहां तक तो ठीक लेकिन उसी दिन बाकायदा हरियाणा पुलिस और CRPF के जवान विधानसभा में पहुंच गए। हरियाणा सरकार का हेलिकॉप्टर यहां आया और सभी 9 विधायकों को पंचकुला ले गया। इनमें 3 निर्दलीय विधायक भी सरकार से बागी हो गए थे।
विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। मिशन लोटस की तैयारियां थी। हरियाणा पुलिस जवानों ने हंगामा किया लेकिन हिमाचल पुलिस बेबस नजर आई।
इस सब के बीच सीआईडी और इंटेलिजेंस को इस पूरे घटनाक्रम की यूं कहें कि भनक ही नहीं लगी या फिर जानबूझकर ऐसा होने दिया गया।
लेकिन इस सब के बीच नौबत सुक्खू सरकार के गिरने की आ चुकी थी। ये अलग बात है कि मुख्यमंत्री के सूझबूझ से मिशन लोटस फेल हो गया और अल्पमत में पहुंची सरकार तिकड़म से बहुमत में ही रही।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू ने प्रेस वार्ता में बकायदा माना कि ये सब इंटेलिजेंस फेलीयोर है। और देर शाम कैबिनेट बैठक के बाद डीजी अटवाल को मुखिया के पद से हटा दिया। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीद है कि अभी कई और अधिकारियों पर भी गाज गिरे।
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल वर्मा हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल लौटे हैं। आईपीएस अधिकारी अतुल वर्मा हिमाचल कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
अतुल वर्मा केंद्र सरकार में डीजीपी कोंपीटीशन कमीशन ऑफ इंडिया के पद पर तैनात थे। अतुल वर्मा मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की झांकियां क्यों हुईं रिजेक्ट-गणतंत्र दिवस परेड के लिए : भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने बताई वजह

चंडीगढ़ :  गणतंत्र दिवस परेड 2024 में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने पर सीएम भगवंत मान नाराज हो गए हैं। सीएम की प्रतिक्रिया पर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का भी...
article-image
पंजाब

सर्टिफिकेट फीस और परीक्षा शुल्क और जुर्माने में वृद्धि के खिलाफ शिक्षा बोर्ड की रैली में शामिल होने के लिए डीटीएफ गढ़शंकर का जत्था शामिल हुया

गढ़शंकर : पंजाब सरकार द्वारा  छात्रों पर  लगाई गई 200 रुपये सर्टिफिकेट फीस और परीक्षा शुल्क और जुर्माने में वृद्धि के खिलाफ डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा आज 3 अक्टूबर 2023 को पंजाब स्कूल शिक्षा...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान की शुरुआत-गढ़शंकर में दाखिला मुहिम का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया आगाज़ 

गढ़शंकर, 12 फरवरी: स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के दिशानिर्देशों के अनुसार सैशन 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान आज पूरे राज्य में शुरू हो गया है। जिसके तहत जिला होशियारपुर में अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बद्दी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं में स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!