आरटीए कार्यालय के दो कर्मचारी 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

by
पठानकोट  :  पठानकोट स्थित रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जतिंदर कुमार और मुकेश को 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को पठानकोट जिले के गांव मनवाल निवासी सुरजीत कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसकी हिमाचल प्रदेश नंबर की गाड़ी को पंजाब नंबर में बदलने के बदले में 5500 रुपए की रिश्वत मांगी है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उक्त दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 5500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाहरी लोगों के हमले से पंजाब को बचाने के लिए अकाली दल का करें समर्थन : सुखबीर सिंह बादल

राजपुरा, 4 अप्रैल :  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा का बुधवार को घनौर व सनौर में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके...
article-image
पंजाब

वालीबाल में बडेसरों , पंडोरी खजूर जनौड़ी व भीखोवाल रहे विजेता

कबड्डी नेशनल स्टाइल में टांडा व हाजीपुर ने मारी बाजी होशियारपुर, 12 सितंबर: ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों में आज नौजवानों में पूरा दम खम दिखाया। ब्लाक स्तरीय खेलों की प्रतिस्पर्धा...
पंजाब , समाचार

समाज सेवक गोल्डी सिंह ने पीड़ित परिवारो को बरतन, चारपाई और जरूरत का घरेलू सामान भेंट किया

गढ़शंकर -गत   दिनों गांव गढ़ी मट्टो के नजदीक 5 झुग्गियों को आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई थी और झुग्गियों के भीतर पड़ा सामान भी जलकर राख हो गया था। इस...
Translate »
error: Content is protected !!