समाज सेवक गोल्डी सिंह ने पीड़ित परिवारो को बरतन, चारपाई और जरूरत का घरेलू सामान भेंट किया

by
गढ़शंकर -गत   दिनों गांव गढ़ी मट्टो के नजदीक 5 झुग्गियों को आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई थी और झुग्गियों के भीतर पड़ा सामान भी जलकर राख हो गया था। इस संबंध में जब समाज सेवक गोल्डी सिंह को पता चला तो उन्होंने दर्शन सिंह मट्टू के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राशन पहुंचाया था और उन्हें और हर संभव मदद देने का भरोसा दिया था। आज गोल्डी सिंह द्वारा दर्शन सिंह मट्टू और नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में उक्त परिवारों को बरतन, चारपाई और जरूरत का घरेलू सामान भेंट किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इन परिवारों की मदद के लिए
जिला प्रशासन को लिखकर भेज दिया गया है और जल्द ही इन सभी परिवारों को मदद मुहैया करवाई जाएगी। इस अवसर पर भूपेंद्र राणा, सरपंच जुझार सिंह और चाचा बलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 5 मिनट : एटीम गैस कटर से काटा और 17 लाख ले उड़े

माहिलपुर: माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में पीएनबी के एटीम पर शुक्रवार-शनिवार की रात निशाना साधते हुए ब्रेजा गाड़ी में आये तीन नकाबपोश चोरों ने गैस कटर की सहायता से उसने रखे 17 लाख...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रदूषण खिलाफ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति का 84 दिन बाद धरना खत्म

गढ़शंकर | पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल में स्थित फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ बीत इलाके की लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा 5 अगस्त...
article-image
पंजाब

एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी, वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग : विधायक रंधावा के के पीए नितिन लूथरा ने बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज से

चंडीगढ़। पंजाब के डेराबस्सी से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलजीत रंधावा विवादों में घिर गए हैं। विधायक के पीए नितिन लूथरा ने बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी।...
Translate »
error: Content is protected !!