ए.डी.सी अमित कुमार पांचाल ने सिविल अस्पताल में लगवाई कोविड वैक्सीन की पहली डोज

by

जिले में कोविड वैक्सीन की 49600 डोजें लगी
पुलिस लाइन अस्पताल में आज लगी 360 डोजें
होशियारपुर:  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने योज्य लाभार्थियों को अपने नजदीकी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड टीकाकरण करवाने की अपील करते हुए कहा कि 60 वर्ष आयु या इससे अधिक आयु वर्ग के लाभार्थी व 45 से 59 वर्ष तक के अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त लाभार्थी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।
जिले में चल रहे टीकाकरण संबंधी डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में 50 से अधिक सैशन साइटों पर टीकाकरण किया जा रहा है जबकि जिले में 10 से अधिक प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आज तक जिले में कोविड वैक्सीन की 49600 डोजें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 7927 हैल्थ केयर वर्करों को पहली व 3288 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह 6284 फ्रंट लाइन वर्करों को पहली व 3150 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जबकि 60 वर्ष या इससे अधिक आयु व 45 से 59 वर्ष के अलग-अलग बीमारियों से ग्रस्त कुल 28951 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल ने आज स्थानीय सिविल अस्पताल में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाते हुए योज्य लाभार्थियों को अपील की कि वे टीकाकरण के लिए आगे आएं जो कि मौजूदा समय मेंं बहुत जरुरी है। इस दौरान पुलिस लाइन अस्पताल में आज 360 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाई गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली के फेस-8 में झूला गिरने की दुखद घटना पर सांसद तिवारी ने जताया दुख; पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

डिप्टी कमिश्नर से की न्यायिक जांच करवाने की अपील मोहाली:5 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मोहाली के फेस-8 में दशहरा ग्राउंड में चल रहे मेले के...
article-image
पंजाब

ADC Holds Meeting on Republic

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.8 : Additional Deputy Commissioner (Development) Nikas Kumar chaired an important meeting today with officials from various district administration departments to review preparations for the tableaux to be showcased on Republic Day. The...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में लगाया गया 30 दिवसीय क्रैश कोर्स संपन

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विद्यार्थियों के बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित 30 दिवसीय क्रैश कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। पाठ्यक्रम के अंत में कार्यकारी प्रिंसीपल...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने किया स्वामी अरुण शर्मा जी से विशेष संवाद, देवी भागवत कथा और धार्मिक जागरूकता पर हुई चर्चा

*प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु धारण करना चाहिए जो समय समय पर उसका मार्ग दर्शन करता रहे : आचार्य अरुण शर्मा *गृहस्थ जीवन व्यतीत करते और अपने परिवार का पालन पोषण करते...
Translate »
error: Content is protected !!