गैंगस्टरों को कैसे मिली सुरक्षा ?.. हाई कोर्ट सख्त बुलेटप्रूफ गाड़ियों पर : पंजाब सरकार से पूछे सवाल

by
चंडीगढ़ :  पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा बुलेटप्रूफ गाड़ियों के इस्तेमाल के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब राज्य सरकार हरकत में आ गई है।  होशियारपुर के एक गैंगस्टर द्वारा बुलेटप्रूफ वाहन का इस्तेमाल किए जाने की खबर सामने आने के बाद हाई कोर्ट ने इस पर गंभीर सवाल उठाए थे।
हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार से स्पष्ट पूछा था कि राज्य में कौन लोग गाड़ियों को बुलेटप्रूफ बना रहे हैं, क्या इसके लिए कोई लाइसेंस जारी किए जाते हैं और क्या इस संबंध में कोई सरकारी नीति मौजूद है।
‘निजी वाहनों को बुलेटप्रूफ बनाने का नहीं कोई नियम’
हाई कोर्ट के इन सवालों के जवाब में पंजाब के मुख्य सचिव ने कोर्ट में जवाब दायर कर स्पष्ट किया कि फिलहाल राज्य में निजी वाहनों को बुलेटप्रूफ बनाने के लिए कोई नीति या नियम मौजूद नहीं हैं। न ही इस तरह के कार्य के लिए कोई लाइसेंस प्रक्रिया निर्धारित है। इस पर कोर्ट ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर राज्य में ऐसे नियम नहीं हैं, तो फिर कैसे अपराधी या गैंगस्टर बिना किसी निगरानी के बुलेटप्रूफ गाड़ियों का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
कमेटी की अध्यक्षता करेंगे गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव
मुख्य सचिव ने हाई कोर्ट को जानकारी दी कि राज्य सरकार ने अब इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव करेंगे। इसमें एडीजीपी सिक्योरिटी, एडीजीपी इंटेलिजेंस, परिवहन विभाग और उद्योग विभाग के सचिव, पंजाब के लीगल रिमेंबरेंस और एक तकनीकी विशेषज्ञ को शामिल किया गया है। यह समिति निजी वाहनों को बुलेटप्रूफ बनाने की प्रक्रिया, इसके लिए आवश्यक लाइसेंसिंग और तकनीकी सुरक्षा मानकों पर अपनी सिफारिशें तैयार करेगी।
                 हाई कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि इस मामले में केवल राज्य सरकार ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार का गृह मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भी भूमिका निभा सकते हैं। लिहाजा कोर्ट ने इन दोनों केंद्रीय मंत्रालयों को भी नोटिस जारी करते हुए 23 मई तक इस मामले में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
याचिकाकर्ता कमलेश ने कोर्ट को बताया कि उसकी जब्त की गई गाड़ी को उसके बेटे ने प्रयोग किया था, जिसे गैरकानूनी तरीके से बुलेटप्रूफ में तब्दील करवाया गया था। उसका बेटा एक घोषित ‘ए कैटेगरी’ गैंगस्टर है, जिस पर करीब 41 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाई कोर्ट ने हैरानी जताई कि एक खूंखार अपराधी बिना किसी वैधानिक अनुमति के बुलेटप्रूफ गाड़ी कैसे हासिल कर सकता है और प्रशासन इस पर रोक क्यों नहीं लगा सका।
न नीति, न निगरानी: डीजीपी का खुलासा
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दाखिल हलफनामे में बताया गया था कि राज्य में बुलेटप्रूफ वाहनों के मॉडिफिकेशन से संबंधित कोई स्पष्ट नीति या नियमावली मौजूद नहीं है।
कोर्ट ने इस पूरे मामले को आंखें खोल देने वाली स्थिति बताते हुए कहा था कि यह केवल एक व्यक्ति या वाहन का मामला नहीं, बल्कि पूरे राज्य की प्रशासनिक नाकामी और आपराधिक तत्वों को खुली छूट दिए जाने का संकेत है। गैंगस्टरों को इस तरह की अतिरिक्त सुरक्षा मिलना, उनकी ताकत को और बढ़ावा देने जैसा है, जो कानून के शासन के लिए अत्यंत खतरनाक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा छुड़ाऊं केंद्र की चारदीवारी के अंदर पट्रोल से भरी कांच की बोतल फेंकने के आरोपी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में किया पेश,  आरोपी को जेल भेजा गढ़शंकर। गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में तीस जुलाई को सुवह नशा छुड़ाऊं केंद्र की चारदीवारी के अंदर पट्रोल से भरी कांच...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हत्या की अरनियाला से अगवा नौजवान की : नंगल नहर में फेंका था शव,  पुलिस ने दिन भर चलाया सर्च अभियान, अभी सुराग नहीं

रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना  के साथ लगते अपर अरनियाला से अपहृत युवक का बर्बरता से कत्ल कर शातिरों ने शव नंगल नहर में फेंक दिया।  इसका खुलासा आरोपितों ने पुलिस रिमांड के दौरान...
article-image
पंजाब , समाचार

रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर फायरिंग : पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया

बठिंडा के तलवंडी साबो में गैंगस्टरों ने रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर गोलियां चला दीं। एक गोली फर्श पर और दूसरी डॉक्टर दिनेश की जांघ पर लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो...
article-image
पंजाब , समाचार

अमृतसर, पटियाला और चमरौड़ झील पर फिल्मों की शूटिंग और डेस्टिनेशन वेडिंग से भी रोजगार के अवसर बढ़े : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्य मंत्री की ओर से होशियारपुर में सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट का उद्घाटन; कहा, ‘आप’ सरकार पंजाब के पर्यटन स्थलों को विकसित करके युवाओं को दे रही है रोजगार सलेरन डैम हिमाचल प्रदेश के...
Translate »
error: Content is protected !!