‘आप’ सरकार के खिलाफ पीआरटीसी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा : मुख्यमंत्री मान के आश्वासन देने के बावजूद भी पीआरटीसी कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं किया बहाल

by
बरनाला, 17 मई । पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बरनाला बस स्टैंड के पास शनिवार को कर्मचारियों ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो आने वाले समय में एक बड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से भगवंत मान सरकार की होगी।
इस अवसर पर पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन के प्रधान आजाद जसमेर सिंह ने कहा कि कर्मचारी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में केस जीत चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें अभी तक ड्यूटी पर नहीं लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आश्वासन देने के बावजूद भी पीआरटीसी कर्मचारियों को ड्यूटी पर बहाल नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि पहले अकुशल श्रमिकों को हर माह सात तारीख को वेतन मिल जाता था, लेकिन अब उन्हें दो किस्तों में और 25 तारीख तक वेतन दिया जा रहा है। जसमेर सिंह ने मांग की कि सरकार सभी यात्रियों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा जारी रखे, लेकिन पीआरटीसी को उसका बकाया भुगतान समय पर किया जाए ताकि कर्मचारियों को नियमित वेतन मिल सके।
     उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के चलते पीआरटीसी रोडवेज भारी घाटे में चल रही है। उन्होंने कहा कि गलत परमिट पर चलने वाली बसों को बंद करने का सरकार ने वादा किया था, लेकिन पटियाला सहित कई क्षेत्रों में ऐसी अवैध बसें अब भी चल रही हैं। संगठन ने पहले इन्हें बंद करवाया था। लेकिन, बसें फिर से शुरू हो गईं। उन्होंने सरकार से इस दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग की।
पीआरटीसी 2,511 यूनिट के डिपो अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि स्वतंत्र यूनियन भाइयों द्वारा शुरू किए गए इस संघर्ष को पीआरटीसी 2,511 का पूरा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने सरकार से अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और किलोमीटर बसों को बंद करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि पीआरटीसी 2,511 की तीन दिवसीय बैठक 20, 21 और 22 मई को आयोजित की जाएगी। अगर सरकार इस बैठक में कोई समाधान नहीं निकालती, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।  गुरप्रीत सिंह ने मांग की कि 18 वर्षों से भी कम वेतन पर काम कर रहे ठेकेदार कर्मचारियों को पीआरटीसी सेवा नियमों के अनुसार स्थायी किया जाए। इसके साथ ही विभाग में नई बसें शुरू की जाएं और ठेका प्रणाली को पूरी तरह से समाप्त किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

विद्यार्थियों को सिविल सेवाएं परीक्षा की तैयारी संबंधी टिप्स दिए : सिविल सेवाएं परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में विशेष सैमीनार आयोजित

जिला प्रशासन व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की ओर से आयोजित किया गया सैमीनार होशियारपुर, 18 सितंबर: जिला प्रशासन व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की ओर से डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की को जिला कांग्रेस मनीमाजरा ने किया सम्मानित : इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह :सांसद मनीष तिवारी

मनीमाजरा, 18 अप्रैल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिला कांग्रेस मनीमाजरा की ओर...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए शिअद नेता चीमा ने कहा मनीष सिसोदिया के खिलाफ हो एक्शन

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गुरुवार को चुनाव आयोग  से मनीष सिसोदिया के भड़काऊ बयानों का संज्ञान लेने और भ्रष्टाचार के मामले में उनकी...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 33 के मोहल्ला प्रेमगढ़ में ट्यूबवेल का निर्माण कार्य करवाया शुरु : पंजाब सरकार ने थामा है प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 15 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ थामा है और उनके लिए...
Translate »
error: Content is protected !!