शरारती तत्वों द्वारा मोटरसाइकिल को लगी आग बुझाने गए युवक पर जानलेवा हमला।

by

गढ़शंकर – किसे शरारती तत्व द्वारा अपने नए मोटरसाइकिल को लगाई आग बुझाने गए युवक पर दर्जन भर हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 26 वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह पखोवाल ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में अपने दोस्तों सुखविंदर सिंह, दीदार सिंह, सुनील बीहड़ा, गौरव, सतविंदर सिंह की उपस्थिति में पत्रकारों को बताया कि वह शुक्रवार को साढे आठ बजे अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर स्तनोर गांव गया था। उसने बताया कि जब वह अपने दोस्त के घर से बाहर निकला तो देखा कि उसका मोटरसाइकिल वहां नही था और कुछ दूरी पर उसके मोटरसाइकिल को आग में जलते देखा तो वह भागकर आग बुझाने लगा और शौर मचाकर लोगों को सहायता करने के लिए गुहार लगाई। अमरजीत सिंह ने बताया कि इस दौरान दर्जन भर युवक जिन्होंने हाथ में हथियार पकड़े हुए थे उन्होंने उसपर हमला कर जान से मार देने की धमकियां देने लगे और अन्य लोगों को आते देख वहा से फरार हो गए। उसने बताया कि उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल कराया गया है। उसने आरोप लगाया की हमलावर उसे जान से मारना चाहते थे उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि हमला करने वाले युवकों पर कड़ी करवाई की जाए। गढ़शंकर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे : ऑडिशन स्थानीय सहित विभिन्न जिलों के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 नवंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आयोजित ऑडिशन का क्रम अंब कॉलेज के सभागार में दूसरे दिन भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अन्य...
article-image
पंजाब

250 नशीली गोलियां सहित गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 250 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला कर लिया है।  गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर जैपाल ने बताया कि एएसआई महिंदर सिंह पुलिस पार्टी के...
article-image
पंजाब

किडनैपिंग : होशियारपुर के 1 डीएसपी, 1 एसएचओ सहित 14 पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर   :  राजस्थान के कोटा में किडनैपिंग के आरोप में  होशियारपुर के DSP और SHO समेत 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया  है।  पंजाब पुलिस पर आरोप है कि  कोटा से 21...
article-image
पंजाब

कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए श्री ब्राह्मण सभा द्वारा गोल्डी को मांग पत्र दिया

गढ़शंकर ।कन्या महाविद्यालय स्कूल के नजदीक स्थित भगवान परशुराम भवन में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर द्वारा आज सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी और नगर कौंसिल के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!