आरोपी गिरफ्तार , 15 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म : मेहमान बनकर नाबालिगा से की घिनौनी हरकत

by

शिमला : रामपुर उप मंडल में मेहमान बनकर नाबालिगा के साथ दुराचार किया व धमकी दी कि किसी को यदि उसने इस बारे बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान रणजीत राणा के तौर पर की गई है। यह शिमला का रहने वाला है। आरोपित किसी काम के सिलसिले में रामपुर आया था। चार सितंबर को वह मेहमान बनकर पीड़िता के घर पर रूका था। घर में पीड़िता अपनी दादी संग रह रही थी।
आरोप है कि रात के समय जब एक कमरे में 15 साल की किशोरी सो रही थी, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में हिम्मत जुटाकर पीड़ित किशोरी ने आपबीती दादी को बताई। दादी की शिकायत के आधार पर रामपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कानून अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया

लुधियाना, 13 दिसंबर : चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में एमएसएमई सेक्टर के क्रेडिट गैप का मुद्दा उठाया है। इस मौके पर मनीष तिवारी ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का उपयोग व विक्री वर्जित : DC मुकेश रेपसवाल,

एएम नाथ। चम्बा ;  भारतीय तंबाकू नियंत्रण कानून -2003 के अनुसार 18 बर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 लाख में जनकौर से भदौड़ी तक बनेगा लिंक रोड, सतपाल सत्ती ने किया भूमिपूजन

ऊना 29 मार्च – एक दिन-एक गांव कार्यक्रम के अंतर्गत छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जनकौर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जन समस्याएं सुनीं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप टीमों ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख

ऊना, 3 अप्रैल। ऊना जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को स्वीप टीमों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जागरूकता की अलख जगाई। इसमें ऊना कॉलेज, भढ़ोलियां खुर्द, रैंसरी, ग्राम पंचायत लालसिंगी, कोटला...
Translate »
error: Content is protected !!