15 अगस्त को सरकाघाट में होगा राज्यस्तरीय “स्वतंत्रता दिवस”

by

कार्यक्रम, जानें कौन मंत्री कहाँ करेगा “ध्वजारोहण”

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी है।
मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार मंडी जिले के सरकाघाट में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के जिला स्तरीय समारोहों की अंतिम रूपरेखा जारी कर दी है। इसके अनुसार, 15 अगस्त को राज्य स्तरीय मुख्य समारोह सरकाघाट (जिला मंडी) में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ध्वजारोहण करेंगे।


वहीं अन्य जिलों में विभिन्न कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण की औपचारिकता निभाएंगे।

जिलावार जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:

ऊना: कुलदीप सिंह पठानिया, माननीय अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधानसभा

शिमला: मुकेश अग्निहोत्री, माननीय उपमुख्यमंत्री

सोलन: कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री

धर्मशाला (कांगड़ा): चंद्र कुमार, कृषि मंत्री

चंबा: हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री

रिकांग पिओ (किन्नौर): जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री

बिलासपुर: रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री
अनिरुद्ध सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री हमीरपुर

विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री सिरमौर (नाहन)

राजेश धर्माणी, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री लाहौल-स्पीति (केलांग)

यदविंदर गोमा, आयुष मंत्री कुल्लू।

इसके अतिरिक्त, हमीरपुर जिले में आयोजित होने वाले समारोह में अनिरुद्ध सिंह के साथ उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार भी मौजूद रहेंगे।
सरकार ने संबंधित उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश सभी प्रशासनिक सचिवों, पुलिस अधिकारियों, विश्वविद्यालयों, शिक्षा निदेशालयों और बोर्डों को सूचित किया गया है ताकि राज्यभर में कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
इस आयोजन को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सरकार द्वारा इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह अधिक व्यापक और प्रभावशाली बनाने की योजना है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड, पुरस्कार वितरण और विकासात्मक झांकियों की विशेष प्रस्तुति होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने तारा देवी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज शिमला के तारा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएसीएस की बैठक आयोजित : जिला चंबा की 60 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य का हुआ अनुमोदन ,

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

एएम नाथ। बिलासपुर 3 जनवरी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के बचत भवन में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बाथू में घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायलों से की मुलाकात

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रो. राम कुमार तथा डीसी राघव शर्मा भी रहे साथ ऊना : उद्योग परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज बाथू आग हादसे...
Translate »
error: Content is protected !!