आरोपी ने जंगल में दिया वारदात : चम्बा जिला के सलूणी में काॅलेज छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार , आरोपी युवक फरार

by

 

एएम नाथ। चंबा : चम्बा जिले के उपमंडल सलूणी में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार है। वहीं पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह जंगल के रास्ते से होकर सलूणी कॉलेज जाती है। वीरवार को सुबह करीब 8 बजे वह घर से कॉलेज के लिए निकली। रास्ते में उसे उक्त युवक का फोन आया और उसे रुकने के लिए कहा। करीब 8:45 वह तय स्थान पर पहुंच गया और उसे जबरन जंगल में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की और जबरन दुष्कर्म किया। इसके अलावा किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद पीड़िता वन विभाग की चैक पोस्ट पर पहुंची और वहां पर गश्त कर रही पुलिस चौकी सलूणी के मुख्य आरक्षी हरनाम सिंह को आपबीती बताई। इसके अलावा लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई। पीड़िता के अनुसार आरोपी इससे पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस आरक्षी हरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा भेजा गया है।
एसडीपीओ सलूणी राजन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर लक्की निवासी गांव घुड़ेई पंचायत किहार के विरुद्ध आईपीसी 376, और 506 के तहत मामल दर्ज कर किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक शिक्षक पदों के लिए बैचवाइज काउंसलिंग 3 और 4 जून को उप निदेशक कार्यालय ऊना में

ऊना, 22 मई। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना, सोमलाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना तथा उपरोजगार कार्यालय बंगाणा, अंब एवं हरोली द्वारा बैच आधार पर शारीरिक शिक्षक के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों पर केस दर्ज करने के विरोध में गढ़शंकर के पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर पंजाब सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में गढ़शंकर में विभिन्न राजनीतिक दलों, जन संगठनों, प्रेस क्लबों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप में प्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

एएम नाथ । धर्मशाला, 31 मार्च :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला 2024 के समापन के उपरांत संक्षिप्त सम्मान समारोह आयोजित

समारोह में विधायक नीरज नैयर ने सम्मानित किए मेला आयोजन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व खिलाड़ी एएम नाथ। चम्बा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2024 के 4 अगस्त को विधिवत समापन के उपरांत 5 अगस्त को...
Translate »
error: Content is protected !!