संगठन सृजन अभियान के तहत कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी … जिला अध्यक्षों को दिया प्रशिक्षण

by

एएम नाथ। कुरुक्षेत्र : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार, 21 जनवरी को हरियाणा दौरे पर कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां पंजाबी धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 22 जनवरी तक चलेगा। शिविर में हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राहुल गांधी आज जिला अध्यक्षों को मार्गदर्शन देने कुरुक्षेत्र पहुंचे।
राहुल गांधी हवाई यात्रा से अंबाला पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए कुरुक्षेत्र स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, राव नरेंद्र सिंह, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया।
—————————–
नीतियों और संगठन को मजबूत करने पर जोर

प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी एक्सपर्ट जिला अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों, संगठन के एजेंडे और जमीनी स्तर पर लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के तरीकों पर प्रशिक्षण दे रहे हैं। राहुल गांधी ने भी जिला अध्यक्षों को पार्टी को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को धार देने के मंत्र दिए।
—————————–
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर दो डीएसपी, छह इंस्पेक्टर सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से केवल पार्टी के चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं को ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रस्तुत की वार्षिक रिपोर्ट

एएम नाथ । शिमला  : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजभवन में वर्ष 2024-25 की आयोग की 54वीं वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को...
article-image
पंजाब

प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को बंद करने की मांग :सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाई

नई दिल्ली 15 दिसंबर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में जिला होशियारपुर के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव महिंदवानी में हिमाचल प्रदेश की सीमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक की पदोन्नति प्रक्रिया पर सवाल, जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप

आरटीआई में जांच रिपोर्ट और अंतिम स्थिति रिपोर्ट नहीं मिलने का आरोप नाबार्ड से स्वतंत्र सतर्कता जांच, रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग एएम नाथ। शिमला/सोलन :  जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन से जुड़े...
article-image
पंजाब

टारगेटेड इंटरवेंशन प्रोजेक्ट द्वारा विश्व ऐड्स दिवस के उपलक्ष में नुक्कड़ नाटक का कर मंचन लोगो को किया जागरूक

रोहित भदसाली। होशियारपुर : पंजाब स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसाइटी के द्वारा चलाये जा रहे टारगेटेड इंटरवेंशन प्रोजेक्ट द्वारा आज विश्व ऐड्स दिवस के उपलक्ष में प्रोजेक्ट डायरेक्टर  विपन कुमार वर्मा की अगवाई में दो...
Translate »
error: Content is protected !!