जेल में फिर मौन व्रत पर गया लॉरेंस बिश्नोई : क्या करने वाला कोई नया कांड?

by
लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर मौन व्रत रख लिया है, जो उसके जन्मदिन (12 फरवरी) के अगले दिन यानी 13 फरवरी को टूटेगा. जेल में बंद लॉरेंस जब-जब मौन व्रत पर गया, तब-तब उसके गैंग ने बड़े अपराधों को अंजाम दिया. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।
भारत के अपराध जगत में लॉरेंस बिश्नोई का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. यह कुख्यात गैंगस्टर साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद संगठित अपराधों को अंजाम देने के लिए जाना जाता है. लेकिन अब उसके ‘मौत व्रत’ का रहस्य सुर्ख़ियों में है… एक ऐसा मौन व्रत, जिसके दौरान उसके गैंग के अपराधों में उछाल देखा जाता है.
सूत्रों के मुताबिक, साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर मौन व्रत रख लिया है, जो उसके जन्मदिन (12 फरवरी) के अगले दिन यानी 13 फरवरी को टूटेगा. इस मौन व्रत के दौरान वह न किसी ऑपरेशन में शामिल होता है, न फोन का इस्तेमाल करता है. जेल में सिर्फ इशारों से बातचीत करता है, यहां तक कि बुनियादी सुविधाओं के लिए भी।
क्या मौन व्रत के दौरान होते हैं बड़े अपराध?
जांच एजेंसियों के अनुसार, जब-जब लॉरेंस मौन व्रत पर गया, तब-तब उसके गैंग ने बड़े अपराधों को अंजाम दिया. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के दौरान भी वह जेल में मौन व्रत पर था. नवरात्र के दौरान भी लॉरेंस मौन व्रत रखता है और इसी दौरान उसके गैंग के अपराध बढ़ जाते हैं।
जेल में मोबाइल और गैंग ऑपरेशन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नादिर शाह हत्याकांड की चार्जशीट में खुलासा किया था कि लॉरेंस ने साबरमती जेल के अंदर से तिहाड़ जेल में बंद हाशिम बाबा से मोबाइल फोन पर बात की थी. लॉरेंस बिश्नोई का जन्मदिन 12 फरवरी को आता है. इस दिन सोशल मीडिया पर उसके फॉलोअर्स की पोस्ट्स की बाढ़ आ जाती है, जिससे उसके नेटवर्क की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
सरकारी एजेंसियां लॉरेंस बिश्नोई के मौन व्रत और उसके गैंग के अपराधों के बीच गहरे संबंधों की जांच कर रही हैं. सवाल यह उठता है कि क्या मौन व्रत के दौरान गैंग को संकेत दिए जाते हैं? क्या यह अपराधों को छुपाने की रणनीति है? क्या जेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इसे रोकने के लिए कोई कदम उठाएंगी? लॉरेंस बिश्नोई का ‘मौत व्रत’ अभी भी एक पहेली बना हुआ है, लेकिन जांच एजेंसियों की नजर इस पर टिकी हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बताएं क्या हिम केयर के लाभार्थियों को भी मिलेगा रोबोटिक सर्जरी का लाभ : जयराम ठाकुर

डिनर डिप्लोमेसी में तीन मरीजों की जान से क्यों खेल रही है सरकार एक हफ्ते से वेतन के लिए धरना दे रहे हैं एचपीयू के शिक्षक और कर्मचारी एएम नाथ। मंडी : मंडी से...
article-image
पंजाब

मल्टीटेक सोसाइटी में ओपन एयर जिम स्थापित करने हेतु सौंपी 3 लाख रुपए की ग्रांट – स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन: सांसद मनीष तिवारी

मोहाली, 27 दिसंबर: स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और हमें अपनी सेहत की संभाल करने हेतु रोजाना कसरत करनी चाहिए। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय को समय पर जारी करने के दिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने निर्देश 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निगम के कार्यों, वित्तीय स्थिति...
article-image
पंजाब

नंदनी ने 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल में 91.4%और रितिका ने 12वीं आर्ट्स में 94.8 अंक हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नतीजों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर की छात्रा नंदिनी पुत्री राज कुमार निवासी पिपलीवाल ने नॉन मेडिकल में 91.4% अंक प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!