आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय को समय पर जारी करने के दिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने निर्देश 

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निगम के कार्यों, वित्तीय स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय प्रत्येक माह की 7 तारीख तक जारी करने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों को अपने दैनिक खर्चों के निर्वहन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समय पर भुगतान व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने निगम की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में निगम ने 275 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया, जिसमें 15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित हुआ। इसी प्रकार वित्त वर्ष 2024-25 में निगम का टर्नओवर 300 करोड़ रुपये रहा और 18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में 31 दिसंबर, 2025 तक निगम ने 199.25 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया है।
बैठक में मुख्यमंत्री ने निविदाओं पर लागू तकनीकी शुल्क में संशोधन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 5 करोड़ रुपये तक के टेंडरों पर 5 प्रतिशत, 5 करोड़ रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक के टेंडरों पर 3 प्रतिशत तथा 10 करोड़ रुपये से अधिक के टेंडरों पर 2 प्रतिशत तकनीकी शुल्क निर्धारित किया जाए, ताकि प्रक्रिया अधिक व्यवहारिक और संतुलित हो सके।
निदेशक मंडल की बैठक में निगम के नाम में परिवर्तन को भी स्वीकृति प्रदान की गई। अब हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम को ‘हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स मैनपावर एवं ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट कॉरपोरेशन’ के नाम से जाना जाएगा, क्योंकि निगम राज्य के युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव डीडीटीजी आशिष सिंहमर, आयुक्त उद्योग यूनुस, निदेशक डीडीटीजी डॉ. निपुण जिंदल, एचपीएसईडीसी के प्रबंध निदेशक हरबंस ब्रासकोन तथा एचपीएसईडीसी के महाप्रबंधक अनिल सैमवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब पंजाब दा पुत्तर : कुर्सी के लिए कभी कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल : स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता के लिए उन्होंने कभी खुद को दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उम्र 28 साल की है अभी, 45 साल की सजा न हो…. अमेरिका में गिरफ्तार पंजाबी ट्रक चालक के परिवार की गुहार

चंडीगढ़ : अमेरिका में हाल ही में हुए एक सड़क हादसे ने भारतीय समुदाय के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक चालक जो पंजाब के रहने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष मुस्कान और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला :  रामपुर नगर परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मुस्कान और उपाध्यक्ष विश्वेश्वर लाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर पार्क सुंदरनगर में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस : वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित किया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच केंद्र

सुंदरनगर, 06 जनवरी :   सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ उपमंडल स्तरीय 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा| इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा 26 जनवरी प्रातः 11 बजे...
Translate »
error: Content is protected !!