जुन्गा दशहरा मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित : जुन्गा का दशहरा मेला इस क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं बड़ा मेला–निशांत ठाकुर

by

शिमला 15 सितम्बर – अक्टूबर माह में होने वाले जिला स्तरीय दशहरा मेले जुन्गा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज तहसीलदार कार्यालय जुन्गा में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दशहरा मेला के दौरान होने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। साथ ही मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या, दंगल तथा झांकियों के सुचारू संचालन हेतु स्थानीय प्रशासन, बिजली, जल शक्ति, पुलिस, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निशांत ठाकुर ने मेले में स्थानीय जनता की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु निकटवर्ती पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी मेले के आयोजन में अपना सहयोग देने का आग्रह किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निशांत ठाकुर ने बताया कि जुन्गा का दशहरा मेला इस क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं बड़ा मेला है जिसमे भाग लेने के लिए न केवल स्थानीय जनता अपितु प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसलिए सभी लोगो और प्रशासन को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने मेला के दौरान सुचारू बस सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि दूर दराज से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मेला स्थल पर चिकित्सा सुविधा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए उन्होंने बताया की इस वर्ष लोगों की सुविधा के लिए अधिक संख्या में ई-टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी जिससे की गंदगी से बचा जा सके।
इस बैठक में तहसीलदार जुन्गा परमानन्द रघुवंशी, नायब तहसीलदार रविंदर सिंह तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चैतन्य शर्मा के MLA बनने के बाद गगरेट में जिला परिषद सीट खाली : वोटर लिस्टें बनाने का शेड्यूल जारी , पंचायती राज प्रतिनिधियों (जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर) की 200 सीटें होंगे इलेक्शन,

शिमला : प्रदेश में पंचायत उप चुनाव का बिगुल बजाते हुए स्टेट इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को वोटर लिस्ट बनाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पंचायतों में 13 मार्च को वोटर...
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एआई समिट प्रदर्शन मामला : दिल्ली और हिमाचल पुलिस आमने-सामने

एएम नाथ। शिमला। एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लेने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। बताया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना की संपत्ति होगी सीज : शालिनी अग्निहोत्री

एएम नाथ । धर्मशाला, 25 जून। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना नगरोटा बगवां निवासी सहित अन्य आरोपियों की संपति जल्द ही सीज की जाएगी। कांगड़ा पुलिस ने इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेकेदारों से सरकार ने चुनाव के नाम पर की भारी वसूली, धमका कर माँग रहे हैं समर्थन : जयराम ठाकुर

सत्ता के दम पर चुनाव प्रभावित करने के लिए अलग से करवाए गए उपचुनाव भाजपा का झंडा लगाने पर हज़ारों दुकानों पर छापा मारा गया मंत्रियों से मॉनिटरिंग करवा कर भाजपा का समर्थन करने...
Translate »
error: Content is protected !!