जलैल में आयोजित मेले का समापन, लोक निर्माण मंत्री ने की अध्यक्षता : 30 लाख से बनकर तैयार होगा खुशाला महावीर मंदिर खेल मैदान – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

by

शिमला, 05 नवंबर – लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत जलैल के गांव सेहल में स्थानीय स्तर पर आयोजित मेले की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करना है ताकि पैसों का सदुपयोग हो सके।
उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्यों में यदि सरकारी धन का दुरुपयोग होता पाया जाता है तो कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। प्रदेश में चल रहे सभी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग दैनिक आधार पर की जा रही है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में हुई भारी आपदा से प्रदेश को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
लोक निर्माण मंत्री ने पंचायत घर का किया उद्घाटन, खुशाला महावीर मंदिर खेल मैदान की रखी आधारशिला : लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत जलैल के पंचायत घर का उद्घाटन किया तथा ग्राम पंचायत जलैल के खुशाला महावीर मंदिर के नजदीक खेल मैदान की आधारशिला भी रखी।
उन्होंने कहा कि यहां के पंचायत घर का निर्माण कार्य लगभग 18 लाख से पूर्ण किया गया है जिस से यहां पर लोगों को उसकी सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि खुशाला खेल मैदान का निर्माण कार्य लगभग 30 लाख रुपए से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खुशाला खेल मैदान का कार्य एक साल के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि अगले साल यह मेला उसी मैदान में आयोजित हो सके।
शिमला ग्रामीण के विकास कार्यों को प्राथमिकता देना मेरा कर्तव्य : लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनका परम कर्तव्य है ताकि सभी के सहयोग से इस विधानसभा क्षेत्र को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में दशहरे के दिन शिमला ग्रामीण में 170 करोड़ रुपए से अधिक राशि के शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा सुन्नी में किए गए जिससे इस क्षेत्र में विकास को और गति प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त शिमला ग्रामीण में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6 सड़के शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि शोघी क्षेत्र की 6 पंचायतों में विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं आने देंगे।
खेलों को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : युवा सेवाएं व खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में समय-समय पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुई एशियन गेम्स में प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने 15-15 लाख रुपए देने की घोषणा की है ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बना रहे।
मेले एवं त्योहार समृद्ध संस्कृति के प्रतीक :विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से जहां हमारी संस्कृति को संजोने एवं सहजने को बल मिलता है वही आपसी भाईचारा एवं सद्भाव भी कायम रहता है। लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों को सम्मानित किया।
स्थानीय पंचायत प्रधान अंजना रोहल में मेले में पधारने पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया तथा पंचायत में चल रहे विकास कार्यों से सभी को अवगत करवाया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा, उप-प्रधान कपिल वर्मा सहित बीडीसी सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बारापुर के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला मृत तेंदुआ

गढ़शंकर , 31 दिसंबर :  गांव बारापुर के जंगल में एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का विधायक व उपायुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण : डे-बोर्डिंग स्कूल सहित प्रस्तावित योजनाओं के स्थलों का लिया जायजा

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई। श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की धंधड़ी पंचायत में गुरुवार को विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए प्रस्तावित...
हिमाचल प्रदेश

जन शिक्षण संस्थान ने 1800 लाभार्थियों के लक्ष्य में से 1671 को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिलाया – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने बांटे जन शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया की शुरुआत करके युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार की राह आसान की – जयराम ठाकुर एएम नाथ।मंडी :   कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून बनने के बाद समीक्षा जरूरी, जनता से जुड़े संसद : पठानिया

केपटाउन में गूंजी हिमाचल की आवाज, राष्ट्रमंडल सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का संबोधन 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने रखा पक्ष राष्ट्रमंडल सम्मेलन में पठानिया ने उठाया जनता...
Translate »
error: Content is protected !!