रिशिका बिश्नोई का नाम आसाम बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज

by

होशियारपुर= बहुमुखी प्रतिभा की धनी नन्हीं बालिका दयालु सेवाभावी मानव सेवा एवम पर्यावरण प्रेमिका रिशिका बिश्नोई का नाम आसाम बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। श्री मंजीत शर्मा फाउंडर ऑफ आसाम बुक ऑफ़ रिकॉर्ड ए बी आर ने बताया कि जिस जोश और जुनून से मानव सेवा में समर्पित है उसके लिए हम दिल से समर्पित है ऐसी बालिका जो कि अभी दस वर्ष की है आज दिन तक एक हजार तीन सो पचपन से ज्यादा सम्मान जीत चुकी है से आने वाले पीढ़ी को सिख लेनी चाहिए मैं मंजीत शर्मा रिशिका बिश्नोई के उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं प्रदान करता हूं। ज्ञात रहे डी पी एस पाली रोड कक्षा छः में अध्ययनरत छात्रा रिशिका बिश्नोई ने इस उपलब्धि से पूर्व द मोस्ट इंस्पायरिंग गर्ल ऑफ अर्थ और गोल्डन बुक ऑफ़ अर्थ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी है । रिशिका बिश्नोई इस उपलब्धि का असली हकदार अपनी मम्मी अधिवक्ता निशा बिश्नोई व स्कूल प्रिंसिपल निहारिका चोपड़ा को मानती है। रिशिका बिश्नोई का चयन उनके द्वारा किए गए मानव सेवा समाज सेवा पर्यावरण प्रेम तीन हजार से ज्यादा वृक्षारोपण रेडियो कार्यक्रम टी वी शॉ के साथ इस उम्र में सबसे ज्यादा अवार्ड विनर एक हज़ार तीन सो पचपन से ज्यादा व बहुमुखी प्रतिभा की धनी होने के कारण किया गया। इस सम्मान की खुशी संपूर्ण शहर से रिशिका को बधाई संदेश मिल रहे हैं एवम शहर में खुशियां मनाई जा रही है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की पहली लिस्ट -दिल्ली चुनाव के लिए ; केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, जानें कौन-कहां से प्रत्याशी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम को टिकट दिया है। जबकि अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश...
article-image
पंजाब

साहिबजादों की लसानी शहादत को समर्पित 24 को मुफत मैडीकल कैंप गुरूदाुरा भाई तिलकू जी में लगेगा

गढ़शंकर : रोटरी कलब गढ़शंकर दुारा राजा अस्पताल के सहयोग से छोटे साहिबजादों की लसानी शहादत को समर्पित 24 दिसंबर दिन शनिवार को सुवह दस से दो वजे तक मुफत मैडीकल कैंप भाई तिलकू...
article-image
पंजाब

गांव गोंदपुर में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप शुरू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव गोंदपुर में इंडियन ऑयल के नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन समारोह बड़े ही शानदार ढंग से आयोजित किया गया। यह पेट्रोल पंप दीप गगन सिंह गिल (प्रोप्राइटर गिल पेट्रोल पंप, दसूहा)...
Translate »
error: Content is protected !!