आर्थिक जनगणना 2025-26 का कार्य अप्रैल माह से होगा शुरू – DC अनुपम कश्यप

by
 एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में आर्थिक जनगणना 2025-26 को लेकर विशेष बैठक का आयोजन आज यहाँ उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि आर्थिक जनगणना 2025-26 का कार्य अप्रैल माह से शुरू हो जाएगा और आर्थिक जनगणना की यह 8वीं रिपोर्ट होगी।
अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय समिति की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार जिला में भी जनगणना कार्य किया जाएगा। इस जनगणना से मिली जानकारी का इस्तेमाल राज्य और जिला स्तर पर सामाजिक-आर्थिक विकास योजना के लिए किया जाता है।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने साल 2019 में 7वीं आर्थिक जनगणना का आयोजन किया था। इस जनगणना में घरेलू उद्यमों समेत सभी प्रतिष्ठानों को शामिल किया जाएगा। इस जनगणना में डेटा कैप्चर, सत्यापन, रिपोर्ट निर्माण, और प्रसार के लिए एक आईटी आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि अप्रैल माह के अंत तक आर्थिक जनगणना 2025-26 के लिए एन्यूमेरेटर और सुपरवाईजर की तैनाती कर दी जाएगी। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर एन्यूमेरेटर के तौर पर कार्य करेंगे जबकि पटवारी, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक सुपरवाईजर के तौर पर तैनात होंगे। इस जनगणना में सारा डाटा मोबाइल एप के माध्यम से एकत्रित किया जाएगा। जिला स्तर पर चार मास्टर प्रशिक्षक और खंड स्तर पर दो मास्टर प्रशिक्षक तैनात होंगे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सारी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्देश दिए।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा, जिला विकास अधिकारी कीर्ति चंदेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाॅल शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ढाई साल से हिमाचल में विकास ठप, बजट में घोषणाएं करके भूल जाते हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

हर सेक्टर में सरकार ने बजट में कटौती की कैसे पूरे होंगे जनहित के काम पहले और दूसरे बजट की घोषणाएं अभी भी शून्य से आगे नहीं बढ़ पाई एएम नाथ। शिमला :  विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय को समय पर जारी करने के दिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने निर्देश 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निगम के कार्यों, वित्तीय स्थिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन में हजारों लोग लेंगे भाग : एसपी बलवीर सिंह

ब्वायज स्कूल ग्राउंड से दोसड़का तक पदयात्रा के दौरान डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिकप्र, तिभागियों को लाने वाले सभी वाहनों के लिए बहुतकनीकी कालेज में होंगी पार्किंग एएम नाथ। हमीरपुर :  प्रदेश सरकार के चिट्टा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफ़ेद चादर, मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी : पांगी घाटी के किलाड में एक फुट ताजा हिमपात

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी स्तर की बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!