वोटरों को वोट डालने के प्रेरित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए : राघव शर्मा

by

ऊना : 20 सितंबरः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सभी एसडीएम तथा स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्वीप के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की।
बैठक में राघव शर्मा ने कहा कि पिछले चुनाव में कम मतदान वाले मतदान केंद्रों पर इस बार वोटरों को वोट डालने के प्रेरित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके तहत स्वीप के तहत अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएं, जिसमें युवाओं, महिलाओं, दिव्यांग मतदाताओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ा जाए ताकि विधानसभा चुनाव-2022 में मतदान प्रतिशत में बढ़ौतरी हो सके। उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी भी यह अभियान आगे बढ़ना चाहिए, ताकि नए मतदाता वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने एसडीएम को निर्देश दिए कि सेल्फी प्वाइंट तथा हस्ताक्षर दीवार जैसे कार्यक्रम किए जाएं, ताकि युवाओं का रुझान मतदान की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स फॉर डेमोक्रेसी थीम पर आधारित कार्यक्रम होने चाहिए, जिसमें युवा तथा खेल क्लबों को जोड़ा जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने फ्लैश मॉब, चुनाव मेलों जैसे आयोजनों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार को तेज़ करने के बल दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में भी मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक अभियान छेड़ा जाएगा और इसके तैयारी आरंभ की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

60 वर्षीय महिला के कत्ल का कातिल निकला उसका भतीजा : पुलिस ने आरोपी को हत्या में उपयोग किए 32 बोर के पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, एक दातर सहित किया गिरफ्तार

हत्या आरोपी भतीजे को संदेह था कि पिता की मौत चाची द्वारा किए काले जादू के कारण हुयी थी 7 फरवरी को महिंदवाणी में सेवानिवृत एएसआई की पत्नी को गोली मारकर की गई  थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा में कार्यक्रम आयोजित : जनजातीय उपमंडल भरमौर व पांगी में भी भव्य समारोह आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में भगवान विरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार स्कूली पाठयक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा को शामिल करने पर कर रही विचार: मुख्यमंत्री

नि-क्षय अभियान’ के तहत मोबाइल वैन को झंडी दिखा कर रवाना किया रोहित जसवाल। शिमला  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ‘नि-क्षय अभियान’ के तहत आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कण्डाघाट में एग्री फेस्ट आयोजित : कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए तकनीक को खेत तक पहुंचाना आवश्यक – डॉ. शांडिल

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आधुनिक युग में कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने के लिए तकनीक को...
Translate »
error: Content is protected !!