आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल प्रदेश, मुख्यमंत्री कभी कहते कि संकट और कभी कर देते इनकार : जयराम ठाकुर

by

शिमला, 3 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सुक्खू सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केंद्र से प्रदेश को हर संभव सहायता मिल रही है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है।  जयराम ठाकुर ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “हिमाचल प्रदेश में पहली बार ऐसी स्थिति आई है कि सितंबर की तीन तारीख बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।

हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन, राज्य के मुख्यमंत्री कभी कहते हैं कि यहां संकट है और कभी इससे इनकार कर देते हैं।”  उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, “सीएम दावा करते हैं कि 2027 तक हिमाचल पूरे देश में सबसे समृद्ध राज्य बनेगा। प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास है। आर्थिक नजरिए से देखें तो ह‍िमाचल प्रदेश दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। हमने इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा की भी मांग की है, इस पर विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की ओर से चर्चा का आश्वासन भी दिया गया है।”

जयराम ठाकुर ने कहा, “केंद्र से प्रदेश को हर संभव सहायता मिल रही है। केंद्र से मदद नहीं मिलने के आरोप निराधार हैं, प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारना वर्तमान सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार ने राज्य को भेजी जानी वाली मदद को कभी नहीं रोका है। प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार है, तो सारे कामों को निपटाना भी उन्हीं की ज‍िम्‍मेदारी है।”नेता प्रतिपक्ष जयरान ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी की खटाखट योजनाओं की पोल खुल रही है। खटाखट योजनाओं के कारण प्रदेश की वित्तीय हालत खराब है। ये सरकार कर्मचारी हितेषी होने की बात करती है, लेकिन कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं दे पा रही है।”  उन्होंने शिमला में बनी अवैध मस्जिद का जिक्र करते हुए कहा, “अवैध मस्जिद को वहां से हटाना चाहिए। अवैध रुप से मस्जिद का निर्माण कर स्थानीय लोगों में झगड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि : बदमाशों ने पुलिस से कहा यह सोने की तस्करी करते है, हमें पक्की सूचन थी कि इनके पेट में सोना तो किया था अगवा

मुरादाबाद  : मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से सऊदी से लौटे लोगों को सकुशल बचाने के बाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला कि यह लोग सोना की तस्करी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवानों को DC डॉ. निपुण जिंदल ने दी श्रद्धांजलि, टांडा में जाना घायलों का कुशलक्षेम, कछियारी में किया क्षतिग्रस्त एनएच का निरीक्षण

धर्मशाला, 13 अगस्त। जिला चम्बा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस के वीर जवान लक्ष्य मोंगरा का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के जिम में अंधाधुंध फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी… इलाके में दहशत

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाके पश्चिम विहार में एक जिम में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिकों को उपलब्ध करवाएं गुणवत्ता युक्त दूरसंचार सेवाएं , दूरसंचार कनेक्टिविटी के संबंध में बैठक का आयोजन : – उपायुक्त

शिमला, 20 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला में दूरसंचार कनेक्टिविटी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के अलग-अलग...
Translate »
error: Content is protected !!