4 लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि : बदमाशों ने पुलिस से कहा यह सोने की तस्करी करते है, हमें पक्की सूचन थी कि इनके पेट में सोना तो किया था अगवा

by
मुरादाबाद  : मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से सऊदी से लौटे लोगों को सकुशल बचाने के बाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला कि यह लोग सोना की तस्करी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी लोगों को शुक्रवार रात को अपनी निगरानी में रखा और परिवार से बातचीत नहीं करने दी।
परिजन बार-बार पुलिस पर दबाव बना रहे थे कि उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी है, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। शनिवार को पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कराया तो छह में से चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, मो. नावेद, जाहिद अली, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार सऊदी अरब में नौकरी करते थे। शुक्रवार को सभी लोग सऊदी से दिल्ली लौटे थे। टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार के साथ सभी अपने घर टांडा जा रहे थे।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल टैक्स पर दो कारों से आए छह बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया था। एक बदमाश ने वर्दी पहन रखी थी और उनकी कार में इंस्पेक्टर की कैप रखी थी। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग शुरू कर दी।
बाद में हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया और मूंढापांडे क्षेत्र के रौंडा के जंगल में ले गए। बदमाश को पता चला था कि सऊदी से लौटे लोगों के पेट में सोना है। इसलिए बदमाश सभी लोगों का पेट चीरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जुल्फेकार बदमाशों के चंगुल से निकल गया और गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।
परिजन बार-बार पुलिस पर दबाव बना रहे थे कि उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी है, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। शनिवार को पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कराया तो छह में से चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई।
   एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, मो. नावेद, जाहिद अली, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार सऊदी अरब में नौकरी करते थे। शुक्रवार को सभी लोग सऊदी से दिल्ली लौटे थे। टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार के साथ सभी अपने घर टांडा जा रहे थे।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल टैक्स पर दो कारों से आए छह बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया था। एक बदमाश ने वर्दी पहन रखी थी और उनकी कार में इंस्पेक्टर की कैप रखी थी। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग शुरू कर दी। बाद में हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया और मूंढापांडे क्षेत्र के रौंडा के जंगल में ले गए। बदमाश को पता चला था कि सऊदी से लौटे लोगों के पेट में सोना है। इसलिए बदमाश सभी लोगों का पेट चीरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जुल्फेकार बदमाशों के चंगुल से निकल गया और गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।
     इसी दौरान बदमाश फायरिंग करने लगे तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग। पुलिस की गोली से कटघर के रामपुर दोराहा निवासी तौफीक उर्फ तुफैल और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हरिया वाला बसई चौराहा इस्लाम नगर निवासी राजा उर्फ रजा चौधरी घायल हो गए थे। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। वहीं चार बदमाश मौके से भाग निकले थे।
पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि यह सभी लोग सोना की तस्करी करते हैं। उन्हें पक्की सूचना मिली थी कि उनके पेट में सोना है। इसलिए उनका अपहरण किया था। इसके बाद पुलिस बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए गए दुबई से लौटे छह लोगों को अपनी निगरानी में रातभर रखा। शनिवार को अल्ट्रासाउंड कराया तो चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई।
परिजन बोले, उन्हें नहीं है कोई जानकारी
बदमाशों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस की हिरासत में लिए गए लोगों के परिजन बेचैन हैं। परिजन शनिवार को मिलने मुरादाबाद पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया। जावेद मियां के परिवार वालों ने बताया कि वह चार वर्षों से सऊदी अरब में काम कर रहे थे। वहीं नासिर डेढ़ साल से वहां मजदूरी कर रहे थे।
शुक्रवार को वह लौटे ही थे कि यह वारदात हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें तो यही नहीं पता कि यह सब हुआ कैसे। पुलिस और मीडिया से ही जानकारी मिल रही है। कुछ परिजन मीडिया से बात करने से बचते दिखे। एक महिला परिजन ने कहा कि जब तक वह खुद नहीं बताते, हम क्या बोलें? कोई घर नहीं लौटा है, हम खुद भी परेशान हैं।
डॉक्टर नहीं करना चाह रहे थे रेफर, भूमिका पर संदेह
मूंढापांडे सीएचसी में अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टर ने सऊदी से लौटे लोगों के पेट में सोना होने की बात से इन्कार कर दिया। जब पुलिस ने डॉक्टर से कहा कि सभी को जिला अस्पताल रेफर करने को कहा तो डॉक्टर आनाकानी करने लगे। इससे पुलिस का शक गहरा गया।
पुलिस ने जब सभी का निजी लैब में अल्ट्रासाउंड कराया तो चार लोगों के पेट में सोना की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने पत्र लिखकर सीएचसी के डॉक्टर पर दबाव बनाया तब डॉक्टर ने सभी को रेफर किया। ऐसे में सीएचसी मूंढापांडे के डॉक्टर की भूमिका पर भी संदेह है।
सोने के नौ कैप्सूल निकले, एक का वजन करीब 25 ग्राम
जिला अस्पताल में भर्ती चारों सोना तस्करों का कड़ी सुरक्षा में उपचार किया जा रहा है। मेडिकल टीम ने चारों के पेट से अभी तक सोने के नौ कैप्सूल निकाल लिए हैं। एक कैप्सूल का वजन 25 ग्राम हैं। डॉक्टरों का कहना है चारों के पेट में बड़ी संख्या में कैप्सूल हैं। अभी और कैप्सूल निकाले जाएंगे। अभी तक करीब सवा दो सौ ग्राम सोना निकल चुका है। पेट से सोना निकलवाने के लिए चारों तस्करों को भरपूर खाने के साथ दवाई भी दी जा रही है, जिससे कैप्सूल निकाले जा सकें।
टांडा से हुई की सोना तस्करी की मुखबिरी
मूंढपांडे पुलिस की जांच पड़ताल में सामना आया है कि सऊदी अरब से लौट रहे लोगों की बदमाशों से मुखबिरी रामपुर के टांडा के ही कुछ लोगों ने की थी। पुलिस उन सभी की तलाश में जुट गई है। इनमें तस्करों के कुछ करीबी भी शामिल हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनके जरिये बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
सोना होने की पुष्टि होते ही भागे परिजन
सोना तस्करों को पुलिस जब अस्पताल लेकर पहुंची थी तब उनके परिजन भी पहुंच गए थे। जैसे ही रिपोर्ट में सोना होने की पुष्टि हुई तो सभी परिजन भाग निकले।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Kanjak Pujan was done on

Rahon/Hoshiarpur/Daljit Ajnoha/April 7 : On the occasion of Ram Navami, Mahant Ganga Nand Puri ji first performed Havan with the help of the Sangat in the ancient Dera Gosaiana of Rahon town of district...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. राम कुमार ने किया 15 लाख से बनने वाले ट्यूबवेल का भूमि पूजन

ऊना 17 नवंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत हरोली में 15 लाख से बनने वाले पीने के पानी के ट्यूबवेल का भूमि पूजन किया। उन्होंने...
article-image
पंजाब

जोगिंदर सिंह को नम्बरदार बनने पर गांव वासियो के किया स्वागत

गढ़शंकर । जिला कुलेक्टर होशियारपुर दुआरा दिए फैसले के मुताबिक चन्नन सिंह के पुत्र जोगिंदर सिंह को गांव डानसीवाल का नंबरदार नियुक्त किया गया। नव नियुक्त नंबरदार जोगिंदर सिंह को सनन्द दे दी गई।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने संसद में उठाया चंडीगढ़ के लिए मेट्रो का मुद्दा

अंबाला से कुराली और लांडरां से पिंजौर तक एमआरटीएस स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से 25,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग चंडीगढ़, 11 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!