19 जून को वोटिंग -23 को होगी वोटों की गिनती : पंजाब सहित 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान : चुनाव आयोग ने जारी कर दिया शेड्यूल

by
नई दिल्ली  : देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने नॉटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया है।  इन सभी पांच सीटों पर 19 जून को मतदान होगा। वहीं मतों की गणना 23 जून को की जाएगी।
इन पांच सीटों पर उपचुनाव :   बता दें कि गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। यहां की कडी सीट पर विधायक करसनभाई  सोलंकी की मृत्यु के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके अलावा राज्य की विसावदर सीट पर भी भयानी भूपेंद्रभाई गंडूभाई के इस्तीफे के कारण उपुचनाव कराया जा रहा है। वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो केरल की नीलांबुर सीट पर पी वी अनवर के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। वहीं पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर मौजूदा सदस्य गुरप्रीत गोगी बस्सी गोगी की मृत्यु के कारण उपचुनाव होना है। पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर मौजूदा विधानसभा सदस्य नसीरुद्दीन अहमद की मृत्यु के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया है।
गुजरात में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
वहीं उपचुनाव की घोषणा से पहले ही गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने घोषणा कर दी थी कि पार्टी अपने इंडिया ब्लॉक सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ साझेदारी किए बिना विसावदर और कडी विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से उपचुनाव लड़ेगी। गोहिल ने स्पष्ट किया कि राज्य में पिछले चुनावी रुझानों का विश्लेषण करने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा, “गुजरातियों ने कभी तीसरे मोर्चे के लिए वोट नहीं किया है। यहां या तो कांग्रेस है या भाजपा।”
लुधियाना पश्चिम सीट पर कांग्रेस-आप में टक्कर
वहीं कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए भारत भूषण आशु को उम्मीदवार घोषित किया था। उपचुनाव लड़ने के लिए उनकी उम्मीदवारी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंजूरी दी थी। एआईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 64-लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में भारत भूषण आशु की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।” वहीं 26 फरवरी को आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर उपचुनाव के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छात्रों ने पानी के नमूने एकत्र किए और बनाएं पोस्टर

होशियारपुर, 20 नवंबर: जल शक्ति केंद्र होशियारपुर द्वारा के. आर. के. डी. ए. वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला में विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी सुनील कुमार एवं...
article-image
पंजाब , हरियाणा

देह व्यापार के आरोप में होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी सहित 9 आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने 9 लोगों को किया काबू

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के किशनगढ़ स्थित निजी  होटल पर देर रात पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां से होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी को देह व्यापार के...
article-image
पंजाब

Administration on high alert for

Additional District Election Officer reviews preparations in meeting with departmental officials Hoshiarpur/May 13/Daljeet Ajnoha : Additional Deputy Commissioner (Development) and Additional District Election Officer Nikas Kumar held a key meeting today with officials from...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूपी के 19 साल के युवक से पुलिस ने पकड़ा 8.4 ग्राम चिट्टा : एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मनाली : पुलिस ने मनाली में उत्तर प्रदेश के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।हिमाचल पुलिस ने मनाली...
Translate »
error: Content is protected !!