पहाड़ी से बरसी आफत….दिहाड़ी लगा रहे मजदूर की मौत

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र होली के तहत नयाग्रां-बड़ाभंगाल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इसकी चपेट में आने से सड़क निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर की मौत हो गई है।

मजदूर की पहचान लोकेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव धरोटू डाकघर सुनारा तहसील धरवाला जिला चम्बा के रूप में हुई है, जबकि मनोज कुमार पुत्र कृष्ण निवासी गांव कुंडी डाकघर सुनारा घायल हो गया है।
घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में प्राथमिक उपचार के बाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नयाग्रां-बड़ाभगांल मार्ग पर खरूडू के समीप डंगे का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों मजदूर इस कार्य में जुटे हुए थे। सुबह करीब 10.30 बजे अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हो गए।
यह देख मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई और वे खुद को बचाते हुए वहां से भागने की कोशिश करने लगे। इस बीच 2 मजदूर पत्थरों की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।
एक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा है। अन्य मजदूरों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई है। घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों ने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने क बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
उन्होंने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों के बयान दर्ज किए। साथ ही शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल होली पहुंचाया, लेकिन वहां पर चिकित्सक न होने पर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरवाला लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।
उधर, तहसीलदार होली अजय कुमार ने मृतक मजदूर के परिवार को 25 हजार, जबकि घायल को 5 हजार की फौरी राहत प्रदान की।
एसपी, चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पत्थर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रहित अपील पर देश एकजुट, विपक्ष फैला रहा भ्रम : हर्ष महाजन

देश में किसी आवश्यक वस्तु की कमी नहीं, पैनिक फैलाने की राजनीति कर रहा विपक्ष : भाजपा मजबूत अर्थव्यवस्था और नेतृत्व के दम पर हर वैश्विक संकट से उभरेगा भारत : हर्ष महाजन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा : DC मुकेश रेपसवाल ने दिए सुरक्षा के निर्देश

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा, उपायुक्त ने दिए सुरक्षा के निर्दे 60 संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, मार्ग सुचारु रखने को मशीनें तैनात श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए एनएचएआई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

Himachal News : हिमाचल के सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा देश में सर्वश्रेष्ठ : मुख्यमंत्री

सीबीएसई स्कूल छोटा शिमला के विद्यार्थियों के साथ किया संवाद मुख्यमंत्री ने कहा एंटी-चिट्टा अभियान में युवाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नव स्तरोन्न्त सीबीएसई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस – बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

रोहित जसवाल। ऊना, 24 जनवरी – शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना नरेंद्र कुमार ने की। डीपीओ नरेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!