कोरोना कॉल के दौरान जिन लोगों पर दर्ज केस लिए जाएंगे वापस : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फैसला लिया है कि कोरोना कॉल के दौरान जिन लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं, वह सभी मामले वापस लिए जाएंगे। जिन पर महामारी से जुड़े विभिन्न नियमों और दिशा-निर्देशों की अवहेलना के दृष्टिगत केस दायर किए गए थे। उन लोगों को बड़ी राहत मिली है मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ करुणा भाव शासन का अभिन्न अंग है। कोरोना महामारी से त्रस्त बहुत से लोगों पर नियमों के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए थे। कुछ लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो कुछ परिवार के लिए राशन और दवाई का इंतजाम करने के लिए बाजार का रुख कर रहे थे। महामारी ने सभी को मजबूर कर दिया था। सरकार का मानना है कि सामाजिक और पारिवारिक सरोकारों के निर्वहन में आपराधिक प्रवृत्ति नहीं होती। कोरोना काल में जिन लोगों ने विभिन्न नियमों व दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया वे साधारण लोग थे। उनके क्रिया-कलापों में आपराधिक प्रवृत्ति का बोध नहीं था।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ऐसे लोगों को राहत देने के लिए ही प्रदेश सरकार ने कोरोना दिशा-निर्देशों की अवहेलना के लिए दर्ज मामले तुरंत प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है। इससे इन लोगों को मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। वह अपने कार्य को ऊर्जा व दक्षता से करने में सक्षम होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला राजनीतिक नहीं, बल्कि उनका दायित्व होने के साथ-साथ मानवीय सरोकार से जुड़ा है। कोरोना काल के दौरान कोविड प्रोटोकॉल और कोविड नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सरकार ने मामले दर्ज करवाए थे। इसमें ज्यादातर मामले लोगों द्वारा बिना मास्क पहने हुए सार्वजनिक स्थानों पर जाने के थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12,000 रिश्वत लेते जूनियर ड्राफ्ट्समैन रंगे हाथ गिरफ्तार

एएम नाथ। जवाली : फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते उपमंडलीय भू-संरक्षण कार्यालय फतेहपुर में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी को विजिलेंस की टीम ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधायें और समग्र विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

सुधेड़ के कसुम्बर नाग से अन्द्राड़ गांव तक प्रस्तावित मार्ग का किया शिलान्यास एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फरवरी: उप मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार एवं विधायक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र केवल सिंह पठानिया ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत का मामला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेष मीणा और डायरेक्टर देशराज को हटाया, IAS राकेश प्रजापति को अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में बड़ी अपडेट है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी व IAS हरिकेश मीणा और डायरेक्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 60-60 हजार की एफडी की प्रदान

रोहित जसवाल। / एएम नाथ। ऊना, 30 जनवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत जिला ऊना के 10 पात्र लाभार्थियों को विवाह हेतु दी जाने वाली सहायता राशि की...
Translate »
error: Content is protected !!