महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण कल : कौन होगा मुख्यमंत्री और डीप्टी सीएम?

by

मुबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुति ने शानदार जीत हासिल की है। महाविकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
अब महायुति में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। महायुति में बैठकों का दौर जारी है। देवेंद्र फडणवीस या एकनाथ शिंदे… कौन होगा महाराष्ट्र का नया सीएम, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। इसे लेकर महाराष्ट्र में काफी सियासी हलचल है। हालांकि, अब शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नया अपडेट आया है।

कल होगा शपथ ग्रहण : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल हो सकता है। शुरुआत में महाराष्ट्र में सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है। इसको लेकर महायुति में बैठकें हो रही हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे चल रहे हैं।

ये हैं जीत के आंकड़े : महाराष्ट्र की 288 सीटों में से सत्तारूढ़ महायुति ने 234 सीटों पर कब्जा जमाया है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने अपने दम पर 132 सीटें जीती हैं। शिंदे की शिवसेना ने 57 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने 41 पर जीत दर्ज की है। यह जीत इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले महाराष्ट्र चुनाव में कोई भी गठबंधन 200 सीटों का जादुई आंकड़ा पार नहीं कर पाया था। महायुति की इस जीत से बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी खेमे में जश्न का माहौल है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? महायुति सरकार कब शपथ लेगी? शपथ ग्रहण कब होगा और कौन होगा मुख्यमंत्री?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर व ऊना जिला के 325 युवा ग्राउंड टैस्ट में पास

ऊना I  इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली में चैथे दिन हमीरपुर व ऊना जिला के 2719 पंजीकृत युवाओं के मुकाबले 2445 युवाओं ने भर्ती में भाग लिया जिनमें से 325 युवाओं ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साईकल स्वार को युवक को तेज रफतार टिप्पर दुारा टक्कर मारने से युवक की मौके पर मौत : देर शाम तक पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज

लोगो ने रात करीव बारह वजे तक जाम लगाकर टिप्पर चालक और मालिक को ग्रिफतार कर मामला दर्ज करने की की मांग गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शहर में पेट्रोल पंप के निकट...
पंजाब

चार माह के भीतर रख दिया जाएगा 325 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडिकल साइंसेज का नींव पत्थर: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज शहीद-ए- आजम ऊधम सिंह के नाम पर बनने वाले मैडिकल कालेज संबंधी सिविल अस्पताल में बनने वाले अस्पताल के स्थान का टीम सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं

चंबा, ( सिंहुता) 4 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेआज सिहुंता के छलाड़ा में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!