15 साल से सड़क का इंतजार : शिलान्यास के एक साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं

by

ठेहड़ा-भौंई सड़क का निर्माण कब होगा? ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से उठाई आवाज

आश्वासन नहीं, अब धरातल पर काम चाहिए सड़क सुविधा के लिए आदर्श युवक मंडल ने उठाई मांग

एएम नाथ। चंबा :  सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसोधन के अंतर्गत आने वाले ठेहड़ा, भौंई, बनगोदू, खबल और टिल्लू सहित आसपास के गांवों के लोग पिछले करीब 15 वर्षों से सड़क सुविधा की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों और सरकार के समक्ष इस समस्या को उठाने के बावजूद आज तक ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया है।p
ग्रामीणों को उम्मीद थी कि नए पंचायत प्रतिनिधियों के चुने जाने के बाद उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को सदर विधायक श्री नीरज नैयर ने भौंई से ठेहड़ा सड़क का शिलान्यास किया था। सड़क के प्रथम चरण (0/000 से 1/750 किलोमीटर) के निर्माण के लिए करीब 43.75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी गई थी। बावजूद इसके, शिलान्यास के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर स्वीकृत बजट कहां अटका हुआ है और सड़क निर्माण में देरी का कारण क्या है?
आदर्श युवक मंडल ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को शिमला में लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात कर सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया था। इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
सड़क सुविधा न होने से बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और बीमार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी रोजमर्रा की समस्याएं कम होंगी।
आदर्श युवक मंडल के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार ने सरकार, प्रशासन, विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि ग्रामीणों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क निर्माण का कार्य शुरू होता हुआ दिखाई देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि गांव के विकास और बुनियादी अधिकारों के लिए है। जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता, ग्रामीणों की आवाज लगातार उठती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा दून मण्डल ने लेही में मनाई बाबा साहेब की जयंती

बी बी एन,14 अप्रैल (तारा) : भाजपा दून मण्डल द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मंगलवार को लेही में मनाई गई। जिसमें दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हवालात में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या? …जेल प्रशासन ने कह दी ये बड़ी बात, कल समर्थकों ने किया था प्रदर्शन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के बारे में अफवाहों का बाजार गर्म है। पाकिस्तान की राजनीति में पूर्व राष्ट्राध्यक्षों की हत्या और फांसी दिए जाने जैसी चीजें आम रही हैं। इस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू कल शनिवार को पेश करेंगे हिमाचल का बजट…जनता, कर्मचारी, पेंशनर और युवा वर्ग इससे को बड़ी उम्मीदें

एएम नाथ : शिमला, 20 मार्च :  हिमाचल प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करने वाला बजट शनिवार को विधानसभा में पेश होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का लगातार चौथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा

पालमपुर : राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अग्रवर्ती बहुआयामी पशु चिकित्सा परिसर का दौरा किया। उन्होंने रेडियोग्राफी यूनिट, अल्ट्रासोनोग्राफी यूनिट सहित अन्य इकाइयों में जाकर विभिन्न गतिविधियो की...
Translate »
error: Content is protected !!