भाजपा दून मण्डल ने लेही में मनाई बाबा साहेब की जयंती

by

बी बी एन,14 अप्रैल (तारा) : भाजपा दून मण्डल द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मंगलवार को लेही में मनाई गई। जिसमें दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी और भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमर चंद संधू ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। पूर्व विधायक परमजीत सिंह ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में उतारने वाले, भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पूरे भारत मे भाजपा मंडल स्तर पर मना रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अधिकार और सम्मान दिलाने हेतु आपका आजीवन संघर्ष राष्ट्र के लिए अमूल्य धरोहर है। उनके विचार एक न्यायपूर्ण, समावेशी और सशक्त भारत की प्रेरणा देते रहेंगे। भाजपा जिला सोलन एस.सी.मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर चंद संधू ने कहा बाबा साहेब का भाजपा ने बहुत सम्मान किया। उनके पंच तीर्थ बनाये उसके लिए उन्होंने केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मान सिंह ,जिला महामंत्री बलबीर सिंह,जिला अमर चंद संधू,राज संधू,देव राज चौधरी,राज कुमार चौधरी, संजीव ठाकुर,संजय राय,नरेन्द्र चौधरी,अशोक धर्मपुरी, संजीव गिरी,वीरेंदर चौधरी,जोनी बल्याणा,प्रेम चौधरी,सुखु पंच,पवन कुमार,जयपाल रनोट,गुरमुख,बबलू धीमान,दिनेश कुमार,राम गोपाल बाँठ, राममूर्ति चंदेल,नरेंद्र चंदेल,रौनकी राम,दलीप, रामलाल,मोहिंदर चौधरी,मुख्तयार लादी, सुच्चा, सुरजीत,गुरचरण सिंह,सिवाय पंडित,सुरिन्दर चौधरी,केशव सिंह,निर्मल सिंह निम्मा,ललित ठाकुर,हेमराज संधू, तिरलोक, राजू,राजेश कुमार,सेंटी सिंह,लाडी, सिवाय पंडित,बलदेव,सुखदेव,अमर सिंह, रामलाल,पवन कुमार,सुरजीत, प्रदीप, संजू, राजिंदर, गोगी, निशु, अमन, करनैल देवी,सुनीता, कर्सना, पूनम,संतरी देवी,जित्तो देवी,सुरिन्दरा देवी,कमलेश, वीना, स्वर्णो देवी कर्म चंद,पोला राम,लकी आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक ऋण प्रकरण में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की चौथी शिकायत, NABARD से निष्पक्ष जांच की मांग

MMSY ऋण और सब्सिडी मामले में फिर उठे सवाल, अधिकारियों की भूमिका जांचने की मांग चार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, अधिवक्ता ने NABARD से मांगा स्पीकिंग ऑर्डर एएम नाथ। सोलन : जोगिंद्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुरुष एवं महिला वार्डर के पदों को भरने के लिए 28 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा—अरुण शर्मा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में 12 बजे से शुरू होगी परीक्षा,  अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2628852 से किया जा सकता है संपर्क एएम नाथ। चंबा, 23 जुलाई :  एसडीएम एवं अधीक्षक कारागार चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट 2026: युवाओं के हाथ ‘खाली’, औद्योगिक गलियारों में खामोशी– सन्नी शुक्ला भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश

बीबीएन, 23 मार्च ( तारा) : प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेश के शिक्षित युवाओं और औद्योगिक क्षेत्रों की प्रगति के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी : कोहरे में अपने वाहन को कम गति पर चलाएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!