5 किलो 787 ग्राम चरस के साथ मझाट पंचायत का उपप्रधान ग्रिफ्तार

by

बिलासपुर :  एएनटीएफ की टीम ने बिलासुपर में कुल्लू जिले के एक व्यक्ति को पौने छह किलो चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी कुल्लू की लगघाटी की मझाट पंचायत का उपप्रधान है। चरस की इतनी बड़ी खेप आखिर कैसे बिलासपुर तक पहुंच गई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।   एएनटीएफ की टीम बिलासपुर में आरोपी को नहीं पकड़ती तो यह खेप हिमाचल से बाहर चली जाती।

हालांकि, कुल्लू और मंडी की पुलिस की ओर से जिले के बॉर्डर पर स्थापित किए गए नाकों में तलाशी की दावे किए जाते हों, लेकिन हकीकत में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। पकड़ा गया आरोपी जीवन सिंह (41) निवासी गदियाड़ा, डाकघर भुटटी, तहसील और जिला कुल्लू वर्तमान में मझाट पंचायत का उपप्रधान है।
 एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के डीएसपी हेमराज वर्मा ने कहा कि आरोपी पहले से एएनटीएफ की रडार पर था। बिलासपुर जिले के नरली नामक जगह पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी 5 किलो 787 ग्राम चरस के साथ पंजाब नंबर की टैक्सी नंबर में सवार होकर जा रहा था, यह इसने कुल्लू से चंडीगढ़ के लिए हायर की थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

61st Voluntary Blood Donation Camp

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 15 : Doaba region’s prominent organization, Daswandh Gareebon Lai Welfare Society (Regd. Punjab), along with its full team, President Manohar Singh Ji of the All Gurdwara Management Committee, and support from Non-Resident...
article-image
पंजाब , समाचार

नैनवां के जंगल में से हजारों खैर व अन्य पेड़ वन माफिया ने काट कर जंगल को कर दिया तवाह : वन विभाग के अधिकारियों का हर बार की तरह रटा रटाया जबाव पता करेगें और करवाई करेंगे

अजायब सिंह बोपाराय । गढ़शकर ।  गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव नैनवां के जंगल में वन माफियां ने हजारों खैर व अन्य पेड़ो  को काट कर जंगल को तवाही के कगार पर लाकर...
article-image
पंजाब

सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा : ब्रम शंकर जिम्पा

चौक पर स्थित स्मारक के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों को हटाया होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर के शहीद भगत सिंह चौक की शोभा बढ़ाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अहिंसा और नैतिकता का मार्ग ही सच्ची श्रद्धांजलि : केवल सिंह पठानिया

बडंज स्कूल में 10 लाख से निर्मित कमरों का किया लोकार्पण महात्मा गांधी शहीदी दिवस पर विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित* एएम नाथ।  शाहपुर, 30 जनवरी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडंज में राष्ट्रपिता...
Translate »
error: Content is protected !!