रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया – जानें क्या बोली पुलिस

by

राजस्थान के एक बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। बाबा बालकनाथ नाम के बाबा का रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया है। वीडियो में बाबा एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है।  महिला ने बाबा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है।

वीडियो में बाबा भगवा चोला पहनकर एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। देखने पर ऐसा लग रहा है कि वीडियो को गाड़ी में शूट किया गया है। बाबा की बगल वाली सीट पर एक महिला बैठी हुई है, जिसके साथ बाबा छेड़खानी कर रहे हैं। महिला ने बाबा पर बेहद संगीन आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

कौन है ये बाबा बालकनाथ  :  राजस्थान तक की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा बालकनाथ सीकर के लक्ष्मणगढ़ के क्षेत्रपाल मंदिर से जुड़ा हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाबा खुद को तंत्र, मंत्र का जानकार बताता है और लोगों के कष्ट दूर करने का दावा करता है। इसी चक्कर में महिला भी उसके चंगुल में फंसी थी।

क्या है आरोप :   महिला का आरोप है कि वह एक दिन मंदिर गई तो बाबा के ड्राइवर ने उसे प्रसाद दिया। प्रसाद देकर ड्राइवर ने कहा कि इससे तुम्हारा कल्याण हो जाएगा। इस दिन महिला और बाबा के बीच मुलाकात हुई थी। इसके कुछ दिन बाद महिला दोबारा इस मंदिर में गई तो बाबा ने अपनी गाड़ी से महिला को घर तक छोड़ने की बात कही। महिला ने इनकार नहीं किया। आरोप है कि रास्ते में बाबा ने पेड़ा खाने के लिए दिया था, इसके बाद वह बेहोश हो गई थी।

आरोप है कि बाबा और उनके ड्राइवर ने मिलकर लड़की के साथ गलत हरकत की और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि बाबा ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक दिन लड़की ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवा दी। बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

क्या बोली पुलिस?

वहीं पुलिस का कहना है कि एक महिला ने बाबा के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। बाबा के साथ एक दो और भी आरोपी हैं। जांच चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार बाबा का नाम बालकनाथ है। वहीं बाबा ने कहा कि ये उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रोहड़ू कोर्ट और SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला ,:  रोहड़ू क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रोहड़ू कोर्ट परिसर और एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र...
article-image
पंजाब

एंटी ड्रग्स कार रैली जोगिंदर नगर में रोटरी क्लब ने की आयोजित : नशे से दूर रहकर ही युवा कर सकते हैं देश व प्रदेश का नाम रोशन – डॉ मुकुल शर्मा

जोगिंदर नगर, 05 जनवरी – जोगिंदर नगर में नशे के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए रोटरी क्लब के सौजन्य से जोगिंदर नगर एथेलेटिक्स सेंटर के मैदान से एंटी ड्रग्स कार रैली का आयोजन...
article-image
पंजाब

Light and Sound Show to

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.3 : The Punjab Government will organize a unique light and sound show at the Lajwanti Multipurpose Stadium in Hoshiarpur on November 8 to commemorate the 350th martyrdom anniversary of Guru Tegh...
article-image
पंजाब

1.15 किलोग्राम हेरोइन, 5 आधुनिक पिस्तौलें और 9.7 लाख रुप!ये की ड्रग मनी बरामद : 9 गिरफ्तार

अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग माड्यूलों, अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स माड्यूल और अंतर-राज्यीय नार्को-हवाला सिंडिकेट, से जुड़े नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 1.15 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक...
Translate »
error: Content is protected !!