आशीष बुटेल ने खिलडू में किया 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो संपर्क मार्गों का लोकार्पण

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 1 जुलाई :  पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को नगर निगम पालमपुर के खिलडू वार्ड नंबर 6 में 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित दो संपर्क मार्गों का विधिवत्त लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्य मार्ग से खिलडू हार तक सड़क निर्माण कार्य पर 7 लाख रुपए की धनराशि व्यय की गई है जबकि हनुमान मंदिर से रानी दी कूहल तक सड़क मार्ग पर 13 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि इन दो संपर्क मार्गों के निर्माण से यहां के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध रहेगी।
May be an image of 7 people, dais and temple
उन्होंने कहा कि पालमपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए युवाओं का योगदान भी बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने के लिए हम सभी को सहयोग देना चाहिए । उन्होंने स्थानीय लोगों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं इत्यादि को लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए आह्वान किया।
विधायक ने इस दौरान लोगों की समस्या को भी सुना और अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया और शेष समस्याओं को समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राजकुमार,पार्षदगण, त्रिलोक चंद, नगर निगम आयुक्त डाॅ. आशीष शर्मा एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, तहसीलदार साजन बग्गा, डीएफओ डॉ संजीव शर्मा ,डीएसपी लोकेंद्र नेगी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश : महिला यात्री डल झील के रास्ते में अचानक बेहोश हुई, एयरलिफ्ट कर भरमौर अस्पताल पहुंचाया, महिला की हालत में सुधार

भरमौर: चंबा जिले के भरमौर में मणिमहेश यात्रा जारी है। मणिमहेश यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते एक महिला यात्री डल झील के रास्ते में अचानक बेहोश हो गई। जिसे एनडीआरएफ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अधिकार अधिनियम पर शिमला में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। शिमला : वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन व जागरूकता हेतु आज उपायुक्त कार्यालय शिमला के बचत भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव में देरी के मामले में राज्यपाल ने पूछा- आखिर प्रदेश में बड़ा कौन मंत्री या अधिकारी?

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में देरी को लेकर सरकार, प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग के बीच खींचतान तेज हो गई है। मामला अब राजभवन तक पहुंच चुका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर धर्मशाला में परिचर्चा आयोजित : बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुआ विमर्श*

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 नवम्बर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज धर्मशाला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच...
Translate »
error: Content is protected !!