विदेशी रोजगार को लेकर चेतावनी – फर्जी कंपनियों से रहें सावधान

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 02 जुलाई :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जिला कांगड़ा के समस्त आवेदकों को सूचित किया है कि कुछ निजी कंपनियां विदेशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर बिना किसी अधिकृत अनुमति के साक्षात्कार आयोजित कर रही हैं और आवेदकों से भारी शुल्क वसूल रही हैं। ऐसी कंपनियां फर्जी हो सकती हैं, जिससे आवेदकों को विदेशों में गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया है कि रोजगार कार्यालयों के माध्यम से विदेशी नियोजन की वैध व्यवस्था उपलब्ध है, जिसका लाभ उठाकर आवेदक सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से विदेशों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। फर्जी कंपनियों के झांसे में आने पर भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी या धोखाधड़ी के लिए संबंधित आवेदक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित करने की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा रोजगार कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।
इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी कंपनियों को भी चेतावनी दी जाती है कि वे श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही विदेशों में रोजगार हेतु साक्षात्कार आयोजित करें। अनुमति के बिना कार्यवाही करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं कंपनी की होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिबंधित सीजन में अवैध मछली बिक्री पर मत्स्य विभाग की सख्त कार्रवाई : 5 मामलों में 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जुलाई. जिला ऊना में मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित (क्लोज) सीजन के दौरान अवैध रूप से मछली बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए नियमों के उल्लंघन के पांच मामलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वॉइस ऑफ सरकाघाट” का खिताब- स्योह के कुलदीप कौण्डल ने जीता : पंकज रहे फस्ट रनरअप

एएम नाथ। सरकाघाट, 31 मार्च :  नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में पहली बार आयोजित हुई ‘वॉयस ऑफ सरकाघाट’ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस सिंगिंग कॉम्पिटिशन में धर्मपुर के स्योह निवासी कुलदीप कौण्डल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16वें वित्त आयोग में हिमाचल की पंचायतों को 3744 करोड़ : जय राम ठाकुर

पंचायतों के विकास को मिलेगी रफ्तार, केंद्र ने बढ़ाया वित्तीय सहयोग: जय राम ठाकुर पंचायतों को मिली बड़ी आर्थिक ताकत, राशि के पारदर्शी उपयोग की मांग एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम ने आईएचएम के नए विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं : संस्थान के फ्रेशर्स समारोह ‘मीट एंड मिंगल आरंभ-2024’ में मोहित बने मिस्टर फ्रेशर

रोहित भदसाली। हमीरपुर 20 सितंबर :  होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर्स समारोह ‘मीट एंड मिंगल आरंभ-2024’ आयोजित किया गया, जिसमें एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य...
Translate »
error: Content is protected !!