आश्रम में स्वामी का ”गंदा खेल”, वॉर्डन जबरन करवाती मुलाकात, 17 छात्राएं बोलीं- करता था अश्लील हरकतें…..ऐसे खुली पूरी पोल

by

नई दिल्ली । दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से आश्रम में चल रहे मैनेजमेंट कोर्स में लगभग 35 छात्राएं पढ़ती हैं।   पढ़ाई करने वाली 17 लड़कियों ने आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर छेड़छाड़ और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।

लड़कियों के बयान के बाद पूरे आश्रम में हड़कंप मच गया। फिलहाल बाबा अपने आश्रम से फरार है। बता देंं कि ये सभी छात्राएं आश्रम में मैनेजमेंट कोर्स कर रही थीं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनके साथ गंदी हरकतें की जा रही थीं। मामला सामने आने के बाद श्री शृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के प्रशासक पी.ए. मुरली ने शिकायत दर्ज कराई। इसी आधार पर पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।जानकारी  के अनुसार, इस आश्रम में करीब 35 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं, जिनमें से 17 ने पुलिस को बयान दिया है कि संचालक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आश्रम से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और हार्ड डिस्क को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। 16 पीड़िताओं के बयान पटियाला हाउस कोर्ट में भी दर्ज कराए गए हैं। शृंगेरी आश्रम ने भी चैतन्यानंद सरस्वती से अपना पल्ला झाड़ लिया है। आश्रम की ओर से कहा गया कि वह गैरकानूनी और अनुचित गतिविधियों में शामिल था, जो पीठ के हितों के खिलाफ थीं। इसी वजह से उसके साथ सभी संबंध तोड़ दिए गए हैं और उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

32 छात्राओं के बयान दर्ज :  छात्राओं ने आरोप लगाया है कि स्वामी चैतन्यानंद ने ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप पर पीजीडीएम कोर्स कर रही लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें कीं।अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें से 17 छात्राओं ने साफ तौर पर बताया कि आरोपी स्वामी उन्हें गंदी भाषा में बात करता था, आपत्तिजनक मैसेज भेजता था और जबरन शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश करता था।छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और एडमिन स्टाफ ने आरोपी का साथ दिया और उन पर दबाव बनाया कि वे उसकी मांगें मान लें। इसके अलावा, आश्रम में काम करने वाली कुछ वॉर्डन पर भी आरोप है कि वे छात्राओं को आरोपी से मिलवाती थीं। सभी पीड़ित छात्राओं के बयान अदालत में धारा 164 CrPC के तहत दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।

 दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च यह संस्थान शृंगेरी पीठ के अधीन काम करता है और इसका संचालन एक गवर्निंग काउंसिल करती है। इस काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. कृष्णा वेंकटेश हैं। काउंसिल ने कहा है कि छात्रों की पढ़ाई और कार्यक्रमों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। साथ ही यह भी भरोसा दिया गया है कि छात्रों की सुरक्षा और हितों की पूरी देखभाल की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त 41 पदों हेतू 11 और 12 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ। करसोग : बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के 41 रिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घाटे के और रूट होंगे बंद, बस बेड़ा कम करेगा निगम : एचआरटीसी के 31 डिपो में 3180 बसें –  स्क्रैप होंगे पुराने वाहन

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे के रूटों को बंद करने की तैयारी है। अभी तक राज्य सरकार ने 275 रूटों को बंद करने की स्वीकृति दी है। इसमें 107 रूट बंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, वरिष्ठ मतदाताओं से भी की बातचीत : तीसरे चरण में जिला की 58 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान

एएम नाथ। बिलासपुर, 30 मई: जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में आज 58 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला...
Translate »
error: Content is protected !!