बांझपन जैसे रोगों के उपचार का इलैक्ट्रोहोम्योपैथी में दावा …असंतुलित खान-पान और बदलती दिनचर्या से बढ़ रहे रोग: डॉ. विजय सेंगर

by

कार्यशाला में चिकित्सकों ने चंबा की प्राकृतिक संपदा और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को सराहा

सुरेंद्र भवानी। चंबा :  पाँच दिवसीय इलैक्ट्रोहोम्योपैथी कार्यशाला के चौथे दिन विशेषज्ञों ने विभिन्न रोगों और उनके उपचार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश के औरैया स्थित साक्षी इलैक्ट्रोहोम्योपैथिक संस्थान के निदेशक डॉ. विजय सेंगर ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बांझपन और कैंसर जैसे गंभीर रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने इसके लिए असंतुलित भोजन और बदलती दिनचर्या को प्रमुख कारणों में शामिल बताया।
डॉ. सेंगर ने कहा कि खान-पान और जीवनशैली में बदलाव का असर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक और भावनात्मक विकास पर भी पड़ रहा है। उन्होंने इलैक्ट्रोहोम्योपैथी के माध्यम से बांझपन जैसे रोगों के उपचार की संभावना का दावा किया। कार्यशाला में इस चिकित्सा पद्धति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि इलैक्ट्रोहोम्योपैथी को भारत सरकार की शासकीय सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया चल रही है। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से पहुंचे चिकित्सकों और प्रतिभागियों ने चिकित्सा पद्धति से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
————————–
बोटेनिकल गार्डन के भ्रमण के दौरान चिकित्सकों ने साझा किए अनुभव

कार्यशाला में शामिल चिकित्सकों ने बोटेनिकल गार्डन का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने चंबा की प्राकृतिक संपदा और वनस्पतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों ने भ्रमण को उपयोगी बताते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने चंबा की प्राकृतिक परिस्थितियों और चिकित्सा पद्धति के विकास में क्षेत्र की भूमिका की सराहना की।
———————–
चिकित्सकों और संस्थानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान रबिसन इंडिया फाउंडेशन की ओर से देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पंजाब के मोगा जिले से डॉ. परमजीत सिंह सिधू और तरनतारण से डॉ. सरबजीत सिंह को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दून के जिला परिषद खेड़ा वार्ड से मोहिनी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने आज बद्दी स्थित जिला परिषद वार्ड खेड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में सिर्फ़ बंदरबांट का काम किया गया- बजट से हिमाचल प्रदेश को कोई फायदा नहीं हुआ : प्रतिभा सिंह

एएम नाथ। शिमला : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 लिए बजट पेश किया. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बजट को निराशाजनक करार दिया है. प्रतिभा सिंह ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में अवैध खनन का मामला : रोपड़ में 630 1630 करोड़ रुपये का अवैध खनन की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार और विजिलेंस ब्यूरो से मांगा जवाब

चंडीगढ़ ।  रोपड़ में 630 व मोहाली में 1000 करोड़ रुपये का अवैध खनन हर साल होने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हुनर के दम पर रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा: जयराम ठाकुर

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, युवाओं को आधुनिक हुनर की जरूरत 9,288 युवाओं को हुनरमंद बना चुका जन शिक्षण संस्थान, जयराम ने बांटे प्रमाण पत्र एएम नाथ। मंडी : आज के समय में...
Translate »
error: Content is protected !!