आस्था,अध्यात्म और आनंद का संगम बना माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न

by
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव : रोहित भदसाली।  अंब (ऊना), 28 सितंबर. हिमाचल प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊना जिले के अंब में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शनिवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी रहे। उनके साथ चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।
May be an image of 12 people, clarinet, flute and saxophone
बता दें, इस महोत्सव का शुभारंभ 26 सितंबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मेला मैदान अंब में किया गया था। इस तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय शिल्प कला का प्रदर्शन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन के प्रयासों को खूब सराहा.महोत्सव ने स्थानीय व्यापारियों के लिए नए अवसर भी सृजित किए और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को मजबूत किया।
समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने श्री धर्माणी सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया।
May be an image of one or more people and crowd
*महोत्सव की सफलता पर दी बधाई*
अपने संबोधन में श्री धर्माणी ने महोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय संस्कृति को भी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू की ओर से क्षेत्र में दो आईटीआई खोलने की मांग पर आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और इस पर शीघ्र विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला तथा उपमंडल प्रशासन का आभार जताया. उन्होंने श्री चिंतपूर्णी तथा जोल क्षेत्र में 2 आईटीआई खोलने की मांग की.
May be an image of 9 people, speaker and lighting
विधायक ने महोत्सव का विरोध करने वालों को विरोध की बजाय आयोजन की सफलता का आनंद मनाने की नसीहत दी.
कार्यक्रम में माता श्री चिंतपूर्णी
मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और पुजारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब सचिन शर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों में पंजीकरण अब 16 सितंबर तक

रोहित भदसाली। हमीरपुर 27 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मतदाता सूची तैयार करने के लिए संशोधित कार्यकम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहां पहुंचे और हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया

शिमला :  प्रसिद्ध जाखू हनूमान मंदिर  में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते खासी भीड़ उमड़ी। यहां पर विदेशी सैलानी भी खासी संख्या में नजर आए और कीर्तन भजन में लीन, झूमते...
हिमाचल प्रदेश

यूकेजी की 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में अश्लील हरकतें : आरोपी सिक्योरिटी गार्ड पर मामला दर्ज

ऊना : जिले के एक प्राइवेट स्कूल की यूकेजी की 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में अश्लील हरकतें करने और अभद्र व्यवहार का मामला साहमने आया है। यह आरोप एक प्राइवेट स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई में गीत-संगीत और नाटक से दी एड्स से बचाव की जानकारी

हमीरपुर 01 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी द्वारा हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी के...
Translate »
error: Content is protected !!