कांगड़ा वैली कार्निवल का हुआ धमाकेदार आगाज : कृषि मंत्री ने किया पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

by
ऐसे वाइब्रेंट कार्यक्रमों से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा
एएम नाथ।  धर्मशाला, 29 सितम्बर। बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला के पुलिस मैदान में आज धमाकेदार आगाज हुआ। शनिवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस दौरान उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कृषि मंत्री का स्वागत-सत्कार किया। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से देश के सर्वोत्तम स्थलों में से एक बनाने के लक्ष्य को साधने के लिए सरकार नए आयामों पर कार्य कर रही है। इसी के चलते ‘कांगड़ा वैली कार्निवल’ जैसे वाइब्रेंट आयोजन पर्यटन की संभावनाओं को यहां विकसित करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल के आयोजन से पर्यटन राजधानी कांगड़ा में कला, संस्कृति और कौशल के मंचन और प्रदर्शन से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से यहां घूमने आए पर्यटकों के मन पर भी एक अमिट छाप छोड़ेगा।
*पहाड़ी-पंजाबी तरानों पर झूमे लोग*
पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी-पंजाबी तरानों पर लोग खूब झूमे। इस दौरान अन्य प्रस्तुतियों के अलावा नामी पंजाबी गायक मनिंदर बुट्टर, हिमाचल के प्रसिद्ध अभिज्ञ बैंड, सुप्रसिद्ध हिलाचली गायक सुनिल मस्ती और धीरज शर्मा की मखमली आवाज के जादू ने सबको सम्मोहित कर दिया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों और दलों ने भी अपनी प्रस्तुति यहाँ दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से भेंट की : पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सहयोग का किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला/ नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्मयंत्री ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 जुलाई को एमसी पार्क में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवय – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 24 जुलाई – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे कारगिल विजय दिवस एमसी पार्क ऊना में मनाया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र...
हिमाचल प्रदेश

गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट के लिए जिला ऊना में तिथियां निर्धारित : हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 4 जुलाई तथा 19 जुलाई को गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट

ऊना, 3 जुलाई – जिला ऊना में गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि हरोली विधानसभा...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच के खिलाफ सगे भाई राणा बिल्डिंग फर्म के नाम पर बिल बना कर पंचायत के फंडज हड़पने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर, 14 सितंबर  : गढ़शंकर पुलिस द्वारा बीडीपीओ गढ़शंकर द्वारा एसएसपी होशियारपुर को जांच रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की मांग पर भाजपा के बीत मंडल के पूर्व अध्यक्ष और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच...
Translate »
error: Content is protected !!