इंकलाब सेवा सोसाइटी ने दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की प्रदान

by

गढ़शंकर, 23 अगस्त : कैंसर से पीड़ित शम्मी निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला जोड़ा ,गढ़शंकर का इलाज टाटा होमभाबा  कैंसर अस्पताल, मुल्लापुर गरीब दास में चल रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका पता चलने पर इंकलाब सेवा सोसाइटी राजपुर भईया ने नबी ऑस्ट्रेलिया और जसकरन सिंह कनाडा के विशेष सहयोग से परिवार की मदद की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इंकलाब सेवा सोसाइटी राजपुर भईया के सुखपाल सिंह, गुरदीप सिंह और जतिंदर सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू ने इंकलाब सेवा सोसाइटी का धन्यवाद किया और कहा कि कैंसर का इलाज बहुत महंगा है। जिसके कारण परिवारों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाती है। इसलिए अन्य दानदाताओं को भी इस परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जसवीर सिंह मान, सोनू गढ़शंकर, जुगिंदर सिंह कुल्लेवाल, हरकृष्ण सिंह गंगर आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोर एक्टिवा व अनाज चोरी कर हुआ फरार

गढ़शंकर :  आज बाद दोपहर गढ़शंकर में एक घर से एक चोर एक्टिवा तथा चुरा कर फरार हो गया। जानकारी अनुसार आज बाद दोपहर 4 बजे के करीब अशोक कुमार निवासी वार्ड नंबर 2...
article-image
पंजाब

ग्रामीण सड़कों पर मान सरकार की सख्ती: CM फ्लाइंग स्क्वाड करेगा गुणवत्ता की निगरानी, 19,491 किमी सड़कों में हो रहा सुधार

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष सीएम फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया है।...
article-image
पंजाब

शर्मनाक – सामूहिक दुष्कर्म : पांच दिन तक बनाए रखा बंधक : बालिग लड़कीं को मिलने को बुलाया था और फिर दोस्तो के समक्ष किया पेश

लुधियाना : नाबालिग लडक़ी को मिलने के बहाने बुला कर एक नौजवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसने नाबालिग लडक़ी को एक गेस्ट हाउस में रखा एवं अपने दोस्तों का शिकार बनाया।...
Translate »
error: Content is protected !!