इंकलाब सेवा सोसाइटी ने दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की प्रदान

by

गढ़शंकर, 23 अगस्त : कैंसर से पीड़ित शम्मी निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला जोड़ा ,गढ़शंकर का इलाज टाटा होमभाबा  कैंसर अस्पताल, मुल्लापुर गरीब दास में चल रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका पता चलने पर इंकलाब सेवा सोसाइटी राजपुर भईया ने नबी ऑस्ट्रेलिया और जसकरन सिंह कनाडा के विशेष सहयोग से परिवार की मदद की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इंकलाब सेवा सोसाइटी राजपुर भईया के सुखपाल सिंह, गुरदीप सिंह और जतिंदर सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू ने इंकलाब सेवा सोसाइटी का धन्यवाद किया और कहा कि कैंसर का इलाज बहुत महंगा है। जिसके कारण परिवारों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाती है। इसलिए अन्य दानदाताओं को भी इस परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जसवीर सिंह मान, सोनू गढ़शंकर, जुगिंदर सिंह कुल्लेवाल, हरकृष्ण सिंह गंगर आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिणती में गड़बड़ी : 100 की जगह थे बंडल में पांच सौ के थे 140 नोट , 2 कर्मचारी गिरफ्तार

एएम नाथ :  शाहतलाई ।  प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ी व विश्वासघात का मामला साहमने आने पर बड़सर पुलिस ने मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल...
article-image
पंजाब

संगठन सृजन अभियान से पार्टी के सच्चे सिपाही एवं जनसेवक का किया जाएगा चयनः आबजर्वर सुरेश कुमार

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से नियुक्त किए गए जिला कांग्रेस कमेटी होशियारपुर के आबजर्वर विधायक सुरेश कुमार ने पार्टी द्वारा शुरु किए गए संगठन सृजन अभियान ने होशियारपुर...
article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर होगी संयुक्त राष्ट्र दशक की शुरुआत, प्रकृति की बहाली संयुक्त राष्ट्र दशक का लक्ष्य: अशवनी जोशी

कोविड-19 से वापस उछाल के हमारे अवसर। नवांशहर: बीता वर्ष, एक वैश्विक महामारी और जलवायु, प्रकृति और प्रदूषण के निरंतर संकट सहित कई संकटों का सामना करते हुए एक कठिन वर्ष था। गो ग्रीन...
Translate »
error: Content is protected !!