इंजीनियर पति पर जबरन संबंध और अप्राकृतिक सेक्स का दबाव बनाने का आरोप : शादी के बाद प्रताड़ना के आरोप

by

गोरखपुर में पत्नी ने डीडीए के असिस्टेंट इंजीनियर पति समेत ससुराल के 5 लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया

गोरखपुर, 23 सितंबर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 25 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल के चार अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गंभीर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। उसने पीरियड्स के दौरान जबरन संबंध बनाने और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है।

शादी के बाद दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

महिला के मुताबिक उसकी शादी 9 दिसंबर 2022 को दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। शादी में मायके वालों ने लाखों रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। पति की सरकारी नौकरी का हवाला देते हुए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये दहेज नहीं मिलने का ताना दिया जाता था।

दिल्ली जाने के बाद बढ़ा विवाद

महिला फरवरी 2023 में पति के साथ दिल्ली चली गई। उसका आरोप है कि दिल्ली स्थित फ्लैट में रहने के दौरान पति का व्यवहार और खराब हो गया। वह पीरियड्स के दौरान भी जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालता था। विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

मायके से 50 लाख रुपये लाने का आरोप

महिला का आरोप है कि पति उस पर मायके से 50 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाता था। वहीं सास, ससुर, देवर और देवरानी पर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं।

महिला की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने 22 सितंबर की शाम पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने कहा था : बागवान सेब के दाम ख़ुद तय करेंगे : सरकार बनने के बाद अव मंत्री बागवानों से कह रहे के देश में ऐसी व्यवस्था नही — जय राम ठाकुर

एएम नाथ। तपोवन (धर्मशाला) शनिवार को बीजेपी विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधान सभा परिसर में सेब की पेटियों के साथ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क नेटवर्क सुदृढ़ होने से भटियात बनेगा प्रमुख पर्यटन गंतव्य : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रुपियाणा- घटुणा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन जून 2027 तक भटियात के सभी गांव को मिलेगी सड़क सुविधा एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!