प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां हमारी सेहत का आधार : नीरज नैय्यर

by

चम्बा आयुष अस्पताल में विधायक नीरज नैय्यर ने किया 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

160 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच का उठाया लाभ

विधायक नीरज नैय्यर की अपील, संतुलित जीवनशैली, योग और आयुर्वेद से खुद को रखें स्वस्थ

एएम नाथ। चम्बा : 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के पावन अवसर पर बुधवार को जिला आयुष अस्पताल चम्बा में आयुष विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सदर नीरज नैय्यर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि का बुके देकर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक नीरज नैय्यर ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा कार्यक्रम परिसर में लगाई गई आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग ओपीडी के साथ-साथ विभिन्न औषधियों की प्रदर्शनी का भी बारीकी से अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित की गई विशेष आयुष ओपीडी में कुल 160 मरीजों ने अपनी सेहत की जांच करवाई और आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि आयुर्वेद एवं आयुष पद्धतियां हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए आयुष विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों से विशेष अपील की कि वे अस्पताल आने वाले मरीजों से उनकी सहज और स्थानीय भाषा में संवाद स्थापित करें, ताकि मरीज अपनी समस्याओं को खुलकर बता सकें। उन्होंने चिकित्सकों से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा प्राचीन आयुष पद्धतियों एवं स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा। विधायक ने आयुष विभाग के समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक लोगों को आयुष सेवाओं से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल उपचार करना ही काफी नहीं है, बल्कि उपचार के साथ-साथ लोगों को विभिन्न रोगों से बचाव, संतुलित आहार, योग, सही दिनचर्या और एक अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में भी निरंतर जागरूक किया जाना चाहिए।इससे पूर्व, जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने आयुर्वेद के मूल महत्व और इसकी महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोगी व्यक्ति के विकारों व रोगों का समूल उपचार करना है। उन्होंने आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार संतुलित जीवनशैली, उचित खान-पान, पर्याप्त निद्रा, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. अनीता ने बताया कि आयुर्वेद में वात, पित्त और कफ इन तीनों दोषों के संतुलन को स्वास्थ्य का मूल आधार माना गया है। स्वस्थ आहार एवं नियमित दिनचर्या का ईमानदारी से पालन कर कोई भी व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। अंत में उन्होंने आयुष विभाग की उपलब्धियों एवं विभाग द्वारा आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने चम्बा में विभाग से संबंधित आवश्यकताओं एवं ढांचागत कमियों को दूर करवाने के लिए मुख्य अतिथि विधायक नीरज नैय्यर से सहयोग का आग्रह भी किया। इस सफल कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और स्वास्थ्य संरक्षण के संदेश के साथ उपस्थित लोगों को औषधीय पौधे भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ. चंदन वर्मा एएमओ एमडी, डॉ. राज कुमार प्रभारी एएमओ, डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर एएमओ, डॉ. कुलविंदर संधू एएमओ एमडी, डॉ. अनुराधा एएमओ, डॉ. अनुज कौशल एएमओ, डॉ. राजीव नैय्यर एएमओ, डॉ. कृतिका ठाकुर एएमओ, डॉ. रजनी एचएमओ, श्रीमती इंदुबाला सीएपीओ सहित करीब 300 लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भविष्य में स्कूलों में शुरू किया जाएगा शिक्षा संवाद कार्यक्रम: राजेश धर्माणी

हिमाचल 2026 तक बनेगा देश का हरित उर्जा राज्य, ई-वाहनों और सौर उर्जा को दिया जा रहा बढ़ावा डीएवी स्कूल घुमारवीं के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

*सरकार ने न किसी मन्दिर से कोई पैसा लिया न भविष्य में लेने का कोई विचार- मुकेश अग्निहोत्री*

*उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की मध्य जलेब में हुए शामिल* रोहित जसवाल। मंडी, 2 मार्च। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 में देवी-देवताओं के साथ निकली श्री राज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिकारा राइड, हाउसबोट, क्रूज, हाई-टेक मोटरबोट, जेट स्कीज़ और वाटर स्कूटर गतिविधियों को किया शुरू :गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रोहित भदसाली।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर के मंडी-भराड़ी स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारम्भ किया। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने प्राकृतिक आपदा के बाद कम समय मे जन जीवन को किया सुचारू: सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 20 जुलाई। राज्य में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रभावशाली नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनुकरणीय कार्य किया है। धर्मशाला में आज वीरवार को प्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!