प्राचीन शिव मंदिर भनौता मे लगा विशाल फसली भण्डारा

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला की भनौता ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों के सहयोग से हर बार रबी और खरीफ की फसलों को घर पर एकत्रित करने के बाद सबसे पहले शिव शंकर को अर्पित कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है l जोगिंदर सिंह मिंया ने जानकारी देते हुए बताया की यहाँ प्राचीन परम्परा के अनुसार ग्रामीण अपनी फ़सल का कुछ हिस्सा भोले शंकर को अर्पित किया जाता है । परन्तु वर्तमान में यह परम्परा एक विशाल भंडारे में परिवर्तित हो गई है लोग अपने अपने घरों से दही दूध व अनाज लेकर आते है।  जिसको प्रसाद के रूप मे भण्डारे का आयोजन कर किया जाता है l इसी तरह मक्की की फ़सल भी ज़ब त्यार हो जाती है तो तब भी भण्डारा का आयोजन किया जाता है l
दिन भर भजनो की गूँज के साथ शिव के चेलों से आगामी फ़सल का सही होना और समय समय पर वारिश होने का वरदान लिया जाता है तथा गांव मे हर और खुशहाली और समृद्धि की कामना शिव शंकर के समुख़ की जाती है l इस दौरान गाँव का हर एक व्यक्ति अपनी तरफ से इच्छानुसार आर्थिक सहयोग और श्रम दान का सहयोग करता है l
आज के भंडारे में मंदिर के पुजारी देश राज डोगरा ने गांव के सभी ग्रामीणों से आग्रह किया है कि आगामी फसली भंडारे में गाँव के हर परिवार के एक एक सदस्य शिव मंदिर मे कमेटी निर्मित कर उसमे जुड़ना सुनिश्चित करें ताकि जनसहभागिता से मंदिर के जीर्णोद्धार पर भी कुछ कार्य किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष प्रिंस, प्रदीप सरयाल और सावन जरयाल ने सराहन में बांधा समां : रामलीला क्लब युवक मंडल की सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर झूमे लोग

सावन जरयाल ने पिता शेर सिंह जरयाल के गीतों से ताजा कीं यादें, भावुक हुए दर्शक एएम नाथ। चम्बा (साहो) रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन की ओर से बुधवार, 21 अक्तूबर को सांस्कृतिक संध्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लावारिस बच्चों के परिजन सामने नहीं आए तो शुरू होगी गोद लेने की प्रक्रिया

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में मिले तथा बाल आश्रम सुजानपुर में रखे गए दो बच्चों के परिजन अगर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीडीएमए ने आपदा प्रबंधन व बचाव विषय पर आयोजित किया टेबल टाॅप अभ्यास :

ऊना, 6 जून – जिला मुख्यालय ऊना में आपदा प्रबंधन व बचाव के विषय में एक टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कजलोट के 28 परिवारों को जल्द मिलेंगे भूमि पट्टे….मुख्यमंत्री करेंगे वितरित : केवल सिंह पठानिया

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विधायक ने की घोषणा; गांव में पांच सोलर लाइटें लगाने का भी ऐलान, आयोजन समिति को दिए 11 हजार रुपये एएम नाथ। धर्मशाला, 25 अक्टूबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!