सुभाष प्रिंस, प्रदीप सरयाल और सावन जरयाल ने सराहन में बांधा समां : रामलीला क्लब युवक मंडल की सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर झूमे लोग

by

सावन जरयाल ने पिता शेर सिंह जरयाल के गीतों से ताजा कीं यादें, भावुक हुए दर्शक

एएम नाथ। चम्बा (साहो) रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन की ओर से बुधवार, 21 अक्तूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें चंबा के नामी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गायक सुभाष प्रिंस, प्रदीप सरयाल और सावन जरयाल ने पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गीतों से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद लोग झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
रामलीला क्लब युवक मंडल सराहान वर्ष 1993 से लगातार रामलीला का मंचन करता आ रहा है। इस वर्ष भी क्लब की ओर से दस दिनों तक रामलीला का मंचन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसके समापन के अगले दिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित कर लोगों का मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज क्लब के सदस्यों ने प्रभु श्रीराम की आरती के साथ किया। इसके बाद युवा कलाकार मास्टर मनन ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया और फिर पहाड़ी व पंजाबी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
इसके बाद गायिका मिस पूजा ने अपनी गायिकी से समां बांधा। साल घाटी से संबंध रखने वाले युवा गायक प्रदीप सरयाल ने पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में सबसे भावुक पल उस समय आया, जब स्वर्गीय शेर सिंह जरयाल के सुपुत्र सावन जरयाल ने मंच संभाला। उन्होंने अपने पिता के गाए लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दीं। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शक भावुक हो उठे। खासकर जब उन्होंने ‘तेरे जेहा गायक नि होणा ओ, शेर सिंह जरयाला हो’ गीत प्रस्तुत किया तो पंडाल में बैठे कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
इसके बाद मंच पर पहुंचे ‘वॉइस ऑफ शिमला’ फेम गायक सुभाष प्रिंस ने श्रीराम भजन से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गीतों से खूब रंग जमाया और दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
मुख्यातिथि राज सिंह ठाकुर ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए क्लब के सदस्यों को बधाई दी और सम्मान के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सराहान के लोगों के साथ उनका गहरा जुड़ाव है और वह उन्हें अपने परिवार की तरह मानते हैं। उन्होंने लोगों से प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने मुख्यातिथि को टोपी, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। राज सिंह ठाकुर ने अपनी निजी कमाई से क्लब को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की। साथ ही अगले वर्ष की रामलीला से पहले क्लब को साउंड सिस्टम खरीदकर देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष राज कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव विनोद, कोषाध्यक्ष मनेश कुमार सहित विजय, सुनील, राजेश, कनु, बबलू, सुभाष और अन्य सदस्य मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक सोलन के प्रबंधन पर जगदीप शर्मा को बचाने के गंभीर आरोप

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने मुख्य सतर्कता अधिकारी को भेजी शिकायत एएम नाथ। शिमला : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक, सोलन के प्रबंधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साउथवेल द वर्ल्ड स्कूल का वार्षिक समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्लड सर्विस टीम ऊना मानवता के लिए कर रही बेहतरीन कार्य – DC जतिन लाल

स्व. लक्की दड़ोच की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित रोहित जसवाल : ऊना, 26 दिसम्बर। टीम ऊना ब्लड सर्विस(एनजीओ) और एमआरसी ग्रुप के सहयोग से आईएसबीटी बस अड्डा ऊना में स्वर्गीय...
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग द्वारा जब्त लकड़ी की जाएगी सार्वजनिक नीलामी

एएम नाथ। चंबा :  वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी की सार्वजनिक नीलामी 7, 8 एवं 9 जुलाई, 2026 को आयोजित होगी। विभाग के अनुसार 7 जुलाई को वन विश्राम गृह सिल्ला, 8...
Translate »
error: Content is protected !!