साउथवेल द वर्ल्ड स्कूल का वार्षिक समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों की छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। डॉ. शांडिल आज साउथवेल द वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को मज़बूत बनाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल-कूद गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व में निखार लाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती हैं।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा समय की मांग है और प्रदेश सरकार इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य कर रही है।
उन्होंने आशा जताई कि साउथवेल स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित की जा रही गतिविधियों को भविष्य में भी जारी रखेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्कूल के संस्थापक चोपड़ा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें पुरस्कृत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह, मनोनीत पार्षद रजत थापा, विजय ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, कांग्रेस नेत्री संगीता धोल्टा, मधु ठाकुर, खण्ड कांग्रेस सोलन के महासचिव कुनाल सूद तथा लोकेन्द्र शर्मा, शूलिनी विश्वविद्यालय के उप कुलपति पी.के खोसला, स्कूल के संस्थापक ऋषभ चोपड़ा, निदेशक राजीव चोपड़ा, प्रधानाचार्य शशि जुल्का, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, नगर निगर सोलन की संयुक्त आयुक्त प्रियंका, तहसीलदार सोलन मूल्तान सिंह बनियाल, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित अन्य गणमान्य एवं छात्र व अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाराणा प्रताप जयंती पर सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन ) 9 मई  : महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल, चंडीगढ़ में एक गरिमामयी पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं हेतू प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

ऊना, 20 अप्रैल – जिला मुख्यालय ऊना में मानक और लेवलिंग योजना के तहत इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निदेशालय द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS शिवानी मेहला बनीं लाहौल-स्पीति की नई एसपी : पूरा जिला चला रहीं महिला अधिकारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे चुनौतीपूर्ण और दुर्गम जिलों में से एक है लाहौल-स्पीति, जिसकी सुरक्षा अब हिमाचल सरकार ने ‘नारी शक्ति’ के हाथों में दी हुई है। प्रदेश सरकार ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन

नई दिल्ली – पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर मोहाली के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टैंड का नामकरण...
Translate »
error: Content is protected !!